
Can I Cook Daily with Olive Oil: आजकल सोशल मीडिया पर आपको काफी कुकिंग हैक्स मिल जाएंगे। किसी डिश या उसके फायदों को बताते हुए कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। खाना बनाने की विधि से लेकर उसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स तक, हर चीज की जानकारी आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी। इसी तरह आजकल कुकिंग ऑयल को लेकर भी लोग काफी सावधान हो गए हैं। जो लोग फिटनेस फ्रिक हैं, वो खाना बनाने के लिए कम कैलोरी वाला तेल इस्तेमाल करते हैं। यही से ऑलिव ऑयल भी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने लगा। वैसे तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सेलेड ड्रेसिंग के लिए होता था। लेकिन अब इसे ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऑलिव ऑयल हमारे लिए हेल्दी है या नहीं? इस बारे में जानकारी देते हुए हेल्थ कोच मीरूणा भास्कर (Meeruna Bhaskar) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर।
क्या खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करना सही है? Is Olive Oil Safe To Use For Cooking
एक्सपर्ट के मुताबिक खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल करना सेफ नहीं है। क्योंकि जब हम ऑलिव ऑयल को गर्म करते हैं,तो यह स्मोक पॉइंट से ज्यादा गर्म हो जाता है। ऐसे में ऑलिव ऑयल के कंपाउंड फ्युमस में टूट जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स में बदलकर हमारे शरीर को नुकसान करने लगते हैं। यह रेडिकल्स शरीर में डीएनए, लिपिड और प्रोटीन के साथ रिएक्ट करने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। इसके कारण इंफ्लेमेटरी डिजीज, दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर तक होने का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सनफ्लावर ऑयल vs ऑलिव ऑयल, खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है ज्यादा हेल्दी?
खाना बनाने के लिए कौन-सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए- Which Oil Should Be Used For Cooking
नारियल का तेल- Coconut Oil
खाना बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। इसका स्मोकिंग पॉइंट भी ज्यादा होता है। यह जल्दी पक जाता है और इसमें खाना स्वादिष्ट बनता है।
मूंगफली का तेल- Peanut Oil
मूंगफली के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। आप खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मूंगफली के तेल में विटामिन्स अधिक होते हैं। इनके सेवन से आपको काफी फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- ऑलिव ऑयल Vs वेजिटेबल ऑयल: जानें खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है ज्यादा फायदेमंद?
तिल का तेल- Sesame Oil
खाना पकाने के लिए आप तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्मोकिंग पॉइंट भी ज्यादा होता है। इसके इस्तेमाल से बॉडी को हेल्दी फैट्स मिलते हैं।
देसी घी- Desi Ghee
खाना बनाने के लिए देसी घी इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें खाना स्वादिष्ट तो बनता ही है, साथ ही शरीर को हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं। इसलिए ज्यादातर पकवान तैयार करने के लिए इसी का इस्तेमाल करें।
सरसों का तेल- Mustard Oil
सरसों के बीजों का तेल खाना बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे आप नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क करें।
View this post on Instagram
Read Next
एक्सरसाइज न करने वाली महिलाओं के फिट रहने के लिए ICMR ने जारी किया खास डाइट चार्ट, रहेंगी स्वस्थ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version