Doctor Verified

क्या पास्ता खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Eating pasta gain weight: कई लोग वजन बढ़ने के डर से पास्ता अवॉइड करते हैं। लेकिन क्या यह सच में वजन बढ़ाता है? आइयें जानते हैं एक्सपर्ट से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 क्या पास्ता खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय


पास्ता आखिर किसे पसंद नहीं होता? बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसके दीवाने आते हैं। पास्ता को कई तरीको से तैयार किया जाता है। मिक्स सॉस के लेकर प्लेन पास्ता तक हर किसी को पास्ता का अलग स्वाद पसंद होता है। बाजार में आपको व्हीट पास्ता से लेकर मल्टीग्रेन पास्ता तक कई वेराइटी देखने के लिए मिल सकती हैं। व्हीट पास्ता को मैदा पास्ता के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना जाता है। लेकिन कई लोगों का मानना होता है कि पास्ता खाने से वजन बढ़ने लगता है। लेकिन क्या यह सच में सही है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की सर्टिफाइड फिटनेस कोच,न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से।  

is pasta healthy for weight lose

क्या पास्ता वजन बढ़ा सकता है? (Does Eating pasta gain weight) 

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर सही मात्रा में पास्ता का सेवन किया जाए, तो यह वजन बढ़ाने का कारण नहीं बन सकता। पास्ता की करीब 146 ग्राम तक सर्विंग में 7.7 ग्राम तक प्रोटीन पाया गया है,जिससे आपकी प्रोटीन की जरूरत काफी हद तक पूरी होती है। वहीं अगर इसका सेवन कैलोरी इंटेक को ध्यान में रखते हुए किया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो जाता है। 

लेकिन जरूरी है कि पास्ता का सेवन करने से पहले खास चीजों का ध्यान रखा जाए, आइये एक्सपर्ट से जानें पास्ता को किस तरह हेल्दी बनाया जाए। 

पास्ता को हेल्दी तरीके से कैसे बनाया जाए (how to make healthy pasta) 

चीज़ और मेयोनीज को करें अवॉइड

कई लोग चीज़ और मेयोनीज डालकर पास्ता तैयार करना पसंद करते हैं। लेकिन चीज़ और मेयोनीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अनहेल्दी फेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो इन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक बना सकता है। चीज़ और मेयोनीज के सेवन से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है, साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। इसलिए पास्ता बनाते दौरान इन चीजों को अवॉइड करें।

इसे भी पढ़े- सेहत की थाली: रेड सॉस पास्ता में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या ये सेहत के लिए हेल्दी है

भरपूर सब्जियों का करें इस्तेमाल

पास्ता में भरपूर सब्जियां डालकर इसे एक हेल्दी ऑपशन बनाया जा सकता है। पास्ता में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल स्वाद के साथ पोषक तत्व बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। इसलिए पास्ता बनाते दौरान भरपूर सब्जियों का इस्तेमाल करें।  

मात्रा का रखें ध्यान

हेल्दी तरीके से पास्ता तैयार करने के साथ सही मात्रा में सेवन करना भी जरूरी है। आपको ध्यान रखना होगा कि आप कितनी मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं। पास्ता के सेवन के दौरान इसके साथ अन्य चीजों का सेवन भी करेंकरें, जिससे आप पास्ता से एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक न कर सकें। 

इसे भी पढ़े- पास्ता खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें पास्ता को कैसे बनाएं हेल्दी

हेल्दी पास्ता का करें चयन

आपको बाजार में कई तरह के पास्ता मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप हेल्दी ऑपशन ढूंढ रहे हैं, तो ग्लूटन फ्री और व्हीट पास्ता का चयन करना चाहिए। यह वेट मेंटेन करने के लिए हेल्दी भी होगा और आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं करेगा। इसके अलावा आप घर पर भी चावल या आटे से पास्ता तैयार कर सकते हैं। 

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो इस तरह से आप पास्ता को हेल्दी बना सकते हैं। लेकिन सेवन के दौरान इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें, जिससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक न करें। 

Read Next

डायबिटीज रोगी करें काली जीरी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Disclaimer