Expert

Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में पाचन को सुधारते हैं ये फाइबर युक्त आहार, डाइट में करें शामिल

व्रत के दौरान महिलाओं कुछ लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप आगे बताए फाइबर युक्त आहार को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में पाचन को सुधारते हैं ये फाइबर युक्त आहार, डाइट में करें शामिल

शारदीय नवरात्रि में माता का पूजन किया जाता है। इस पर्व में लोग अपनी अवस्था को बनाए रखने के लिए व्रत रखते हैं। इस दौरान व्रत रखने से लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस दौरान जहां एक ओर पाचन क्रिया को आराम मिलता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। व्रत के अगले दिन पेट साफ न हो पाने के कारण लोगों को असहजता महसूस होती है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि लोगों को व्रत में ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल, खाना कम करने से ज्यादातर लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो (slow metabolism) हो जाता है, जिससे बॉवल मूवमेंट स्लो (slow bowel movement) हो जाता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि इन नवरात्रि के व्रत में पाचन में सुधार के लिए किन फाइबर युकत आहार को डाइट (Fiber Diet For Better Digestion During Navratri Fast)में शामिल करना चाहिए। 

नवरात्रि के व्रत में पाचन में सुधार के लिए खाएं फाइबर युक्त आहार - Benefits Of Fiber Diet For Better Digestion During Navratri Fast In Hindi  

व्रत में फाइबर युक्त आहार आपके पाचन क्रिया में सुधार करता है। इससे आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति को लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। व्रत में लोगों की भूख को शांंत करने के लिए फाइबर युक्त आहार एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आगे जानते हैं व्रत में पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद फाइबर युक्त आहार के बारे में। 

मखाने की खीर - Makhana Kheer For Fast 

नवरात्रि में मखाने का सेवन किया जाता है। इसे आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं। आप इसकी खीर बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो आपकी भूख को शांत करता है। साथ ही, इसमें मैग्नीशियम (Magnesium) भी पाया जाता है, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है और आपको व्रत के दौरान कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 

Benefits Of Fiber Diet For Better Digestion During Navratri Fast In Hindi

फल का करें सेवन - Fiber Rich Fruits

नवरात्रि हो या कोई अन्य व्रत सभी में आप फाइबर युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप नाशपती, संतरा, सेब, अनानास व केले का सेवन कर सकते हैं। इन फलों में फाइबर के साथ ही विटामिन सी, पौटेशियम, एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं। इससे आपकी एनर्जी बूस्ट (Boost Your Energy) होती है और आपको थकान महसून नहीं होती है। 

सामक के चावल - Sama Rice 

व्रत के दौरान आप समा के चावल का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपके पाचन क्रिया पर दबाव नहीं पड़ता है। ऐसे में आपको कब्ज की समस्या (fiber for constipation) भी नहीं होती है। 

सीड्स का सेवन करें - Fiber Rich Seeds

नवरात्रि के व्रत में आप अलसी, कद्दू के बीज, चिया सीड्स और सूरजमुखी का सेवन कर सकते हैं। इन सीड्स में फाइबर की उच्च मात्रा (Seeds) होती है, जो आपके पाचन में सुधार करती है और आपको पर्याप्त पोषण प्रदान करती हैं। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

शकरकंद का सेवन करें - Eat Sweet Potato 

शकरकंद शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। व्रत के दौरान आप उबाले हुए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन ए और पौटेशियम पाया जाता है। इसमें कैलोरी की कम (Low Calories) मात्रा होती है, जो आपके वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: रात को खाने में शामिल करें फाइबर युक्त आहार, जानें इससे होने वाले फायदे

Fiber Diet For Better Digestion During Fast : नवरात्रि के व्रत में आप पाचन में सुधार के लिए फाइबर युक्त आहार को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे कब्ज आदि समस्या में भी आराम मिलता है। फाइबर युक्त आहार से व्रत में लगने वाली भूख को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे डाइट में शामिल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह ले सकते हैं।

Read Next

नमक के बिना रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत, तो एक्सपर्ट से जानें किन बातों का रखना है ध्यान

Disclaimer