क्या आप सप्ताह में एक दिन भी दाल नहीं खाते? जानें दाल न खाने के संभावित नुकसान

दाल न खाने के नुकसान: दाल ना खाने से आपके बाल, त्वचा और नाखून सब कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं दाल ना खाने के शरीर में अन्य असर।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप सप्ताह में एक दिन भी दाल नहीं खाते? जानें दाल न खाने के संभावित नुकसान


शरीर के लिए एक संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है और दाल के बिना आपकी डाइट संतुलित नहीं है। दरअसल, वैसे तो दाल प्रोटीन से भरपूर होता है और प्रोटीन सबके लिए बेहद जरूरी है। लेकिन तब क्या जब कोई दाल ना खाए। इस बारे में लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन अश्वनी कुमार कहते हैं वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल खाना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उनके लिए प्रोटीन के बहुत कम ही सोर्स होते हैं। जो लोग हफ्ते में एक दिन भी दाल नहीं खाते धीमे-धीमे उनके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है जो कि आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है। इससे आपके शरीर के दूसरे अंगों पर असर नजर आने लगता है। 

Insidedal

दाल न खाने के नुकसान-What happens if you don't eat dal

1. मेटाबोलिज्म गड़बड़ा जाता है

दाल ना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है। प्रोटीन की कमी से शरीर की मांसपेशियों कमजोर होने लगती हैं। इससे अलावा बिना प्रोटीन के वजन भी बढ़ने लगता है। क्योंकि प्रोटीन ना होने से शरीर का मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है और क्रेविंग बढ़ जाती है। इससे आप ज्यादा खाना खाने लगते हैं या फिर आपको ज्यादा भूख लगने लगती है। इस तरह ये आपके वजन को असंतुलित कर देता है। 

2. शरीर कमजोर हो जाता है

प्रोटीन की कमी के कारण शरीर में कमजोरी होने लगती है और इससे आपको कई सारी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि आपको हमेशा थका हुआ या फिर आलस पन महसूस हो सकता है। आपको लग सकता है कि आपके अंदर किसी भी काम करने के लिए ताकत नहीं है और आपको बार-बार नींद आ सकती है। अगर ये लंबे समय तक रहता है तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को चेक करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: क्या फ्रोजन मटर ताजी मटर के मुकाबले अनहेल्दी होती है? एक्सपर्ट से जानें दोनों के फायदे-नुकसान

3. कोशिकाओं का नुकसान 

दाल में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे कि प्रोटीन, आयरन और फोलेट। नियमित रूप से दाल खाने से आपकी कोशिकाओं की मरम्मत और नवीनीकरण में मदद मिलती है। जो लोग दाल नहीं खाते उनमें आयरन की कमी के कारण एनीमिया की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा दाल ना खाने से धीमे-धीमे आपके शरीर में कुछ अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। 

4. हड्डियां कमजोर हो जाती हैं

दाल न खाने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। क्योंकि दाल खाने से आपकी हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है और हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। जब आप दाल खाना बंद कर देते हैं तो ये अपना बोन मॉस खोने लगती हैं जिससे हड्डियां अंदर से खोखली और कमजोर हो जाती हैं। इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए दाल जरूर खाएं। 

Inside1hairfall

5. बाल झड़ सकते हैं

दाल ना खाने से बाल कमजोर हो सकते हैं। इससे बाल तेजी से झड़ सकते हैं। इसके अलावा आप स्कैल्प इंफेक्शन से भी बच सकते हैं। इसलिए दाल खाएं। इसके अलावा दाल स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इससे चेहरे में ग्लो आ जाता है।

इसे भी पढ़ें: धन‍िया काटने के बाद बचे हुए डंठल को फेंके नहीं, जानें इसके 5 बेहतरीन फायदे और प्रयोग का तरीका

दाल खाना अगर आपको ज्यादा पसंद नहीं है तो आपको उसको विभिन्न रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप अलग-अलग प्रकारों के दालों का सेवन कर सकते हैं। कोशिश करें कि कोई भी दाल लगातार खाते ना रहें। दाल का रोटेशन बेहद जरूरी है। यानी कि दाल को बदल-बदल कर और अलग-अलग प्रकारों से खाएं। जैसे कि पीली दाल, हरी दाल जैसी दालें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। यह वजन घटाने और स्वस्थ वजन प्रबंधन के लिए काम करता है। चूंकि मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इसलिए एक कटोरी मूंग दाल लंबे समय तक आपके पेट को खुश रखने में मदद करती है, जिससे आपकी भूख कम होती है और अधिक खाने से बचाव होता है। साथ ही दाल को बनाने से पहले भीगो कर रखें। फिर इसे बनाएं। इस तरह ये शरीर के लिए फायदेमंद है।

all images credit: freepik

Read Next

अच्छी सेहत के लिए दिनभर में कितनी फल-सब्जियां खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version