Expert

आपके घर में हेल्दी समझे जाने वाले ये 5 नाश्ते असल में हो सकते हैं अनहेल्दी, एक्सपर्ट से जानें कारण

आपके घर में हेल्दी समझे जाने वाले ये फूड्स असल में आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से हानिकारक हो सकते हैं। आइए जानते हैं नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके घर में हेल्दी समझे जाने वाले ये 5 नाश्ते असल में हो सकते हैं अनहेल्दी, एक्सपर्ट से जानें कारण


Foods to Not Eat in Breakfast in Hindi: ब्रेकफास्ट यानि नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। लेकिन, आजकल लोग नाश्ते में तरह-तरह के पराठे, पोहा और उपमा आदि खाना पसंद करते हैं। पर क्या सच में नाश्ते में पराठों में मक्खन लगाकर खाना सेहत के लिए सही होता है? अगर आप भी अपने नाश्ते में इस तरह की चीजों को शामिल करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि नाश्ते में कौन से फूड्स को शामिल नहीं करना चाहिए।

आमतौर पर लोग पोहा और उपमा को सेहत के लिए काफी हेल्दी मानते हैं और रोजाना ब्रेकफास्ट में इन फूड्स को खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपके घर में हेल्दी समझे जाने वाले ये फूड्स असल में आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए अगर आप नाश्ते में इस तरह के फूड्स शामिल करते हैं तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बिलकुल न बनाएं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Breakfast me Kya Nahi Khana Chahiye) - 

नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए? (Foods to Not Include in Breakfast in Hindi)

1. पोहा

अधिकांश लोग पोहे को एक हेल्दी और आसानी से पचने वाला नाश्ता मानते हैं। बल्कि, बहुत से लोग तो रोजाना पोहे का नाश्ता करते हैं। जबकि, ज्यादा पोहा खाना नुकसानदायक हो सकता है। पोहे में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो कई बार डिहाइड्रेशन और उल्टी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके साथ ही रोजाना पोहा खाने से ब्लड शुगर बढ़ने के अलावा मोटापा भी बढ़ सकता है। कुछ लोगों को इससे पेट में ऐंठन और एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है। 

foods to not eat in breakfast-main

2. आलू पराठे और मक्खन

भारत में कई घरों में सुबह नाश्ते में आलू के पराठे खाना पसंद किया जाता है। पंजाब में तो आलू पराठे और मक्खन के बहुत से शौकीन लोग होते हैं, जो सुबह के दिन की शुरूआत आलू पराठों पर ढेर सारा मक्खन लगाकर करते हैं। लेकिन, असल में नाश्ते में आलू पराठा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

आलू पराठे पर मक्खन लगाकर खाने (Side Effects of Eating Aloo Paratha with Butter) से यह मील काफी हेवी और तैलीय हो जाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसे खाने के बाद आपको नींद आने लगती है और आप सुस्त महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही इस तरह का नाश्ता करने से आपके वजन और कोलेस्ट्रॉल पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। 

3. उपमा

अगर आप उपमा को हेल्दी समझकर रोजाना खाते हैं तो ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। उपमा सभी के लिए अच्छा नहीं होता है। इसे खाने से आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें सेमोलीना और कार्ब्स की अधिक मात्रा होती है। इसके साथ ही अगर आपको गेहूं या ग्लूटेन से एलर्जी है तो इसे खाना आपके लिए एलर्जी का भी कारण बन सकता है। 

4. मफिन्स

आजकल बहुत से लोग नाश्ते में मफिन्स, पैनकेक और वेफल्स जैसी चीजों को शामिल करते हैं। इन सभी में चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर पाया जाता है, जो न केवल आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित (How to Control Blood Sugar in Hindi) करता है, बल्कि आपका वजन भी बढ़ाता है। इसे नियमित तौर पर खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह हानिकारक होता है। इसके साथ ही इसमें अनहेल्दी फैट्स होते हैं साथ ही इसमें किसी प्रकार के पोषक तत्व भी नहीं होते हैं। इसलिए डाइट में इसे शामिल करने से बचें। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान

5. तली-भुनी चीजें खाना

अगर आप नाश्ते में तली-भनी चीजें जैसे समोसे, फ्राइज, स्प्रिंग रोल और छोले-भटूरे आदि जैसी चीजें खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय तक तली-भुनी चीजों का नाश्ता करते हैं तो इससे कहीं न कहीं धमनियों में ब्लॉकेज होने की भी आशंका रहती है। लंबे समय में यह आपके लिए हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इससे डायबिटीज होने के साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। इसे खाने के बाद आपको पूरा दिन सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

FAQ

  • सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?

    सुबह नाश्ते में आपको हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। इसके लिए आप ओट्स, सलाद, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और फल आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?

    सुबह खाली पेट आप लोगों को तेल और मसाले वाली चीजें जैसे समोसा, ब्रेड पकौड़े और छोले भटूरे आदि जैसी चीजें खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इससे पेट में जलन, एसिडिटी, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? 

    सुबह खाली पेट आप पपीते, भीगे हुए बादाम, अंकुरीत अनाज के साथ ही साथ गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह सभी चीजें खाली पेट सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या गर्मियों में करेले का जूस पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer