
मूली कई गुणों से भरपूर होती है। सलाद, सब्जी और पराठों के रूप में मूली का सेवन किया जाता है। इसे खाने से स्वाद तो बदलता ही है लेकिन गलत तरीके से खाने पर सेहत को भी नुकसान हो सकता है। रात के समय मूली का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती। रात को मूली का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. शरीर में दर्द
मूली का सेवन रात के दौरान करने से शरीर का दर्द बढ़ सकता है। अगर आपके शरीर में पहले से दर्द है, तो आपको मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।मूली का सेवन करने से रात के समय लो बीपी की समस्या भी हो सकती है क्योंकि मूली में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होते हैं। जो लोग डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर ही मूली का सेवन करना चाहिए।
2. पेट में दर्द
आपको मूली को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। आयरन का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज, गैस आदि समस्याएं होती हैं। घुटना, कमर, कंधा, हाथ या पैर आदि में दर्द है, तो मूली का सेवन करने से बचें। मूली वात प्रकृति की होती है। इसके सेवन से शरीर के अंदर वायु बढ़ सकती है जिससे आपका दर्द बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- इन 6 समस्याओं का आसान घरेलू इलाज है मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका
3. हड्डियों में दर्द
रात में मूली का सेवन करने से हड्डियों में दर्द हो सकता है। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्या होती है उन्हें रात के दौरान मूली का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको गठिया रोग या अर्थराइटिस है, तो आपको दोपहर के भोजन में मूली का सेवन करें। आप स्नैक्स के तौर पर मूली का सेवन कर सकते हैं।
4. अपच की समस्या
मूली का सेवन रात के दौरान नहीं करना चाहिए। मूली का सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को मूली का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात को मूली का सेवन करने से सीने में जलन हो सकती है।
5. थायराइड हार्मोन का असंतुलन
मूली में गोइट्रोजेनिक पदार्थ होते हैं। इसके सेवन से थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। कई एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं, कि थायराइड हार्मोन का स्तर असंतुलित होने के पीछे डाइट का अहम रोल होता है। मूली में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं जिससे पेट भी खराब हो सकता है।
मूली का पराठा रात में न खाएं
मॉनसून और सर्दियों के समय लोग मूली का पराठा बहुत शौक से खाते हैं। मूली के पराठे का सेवन भी रात के दौरान नहीं करना चाहिए। सोने से पहले इस आटा, मूली, तेल का मिश्रण आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। मूली का पराठा रात को खाने से पेट में दर्द, कब्ज आदि समस्या हो सकती है। इसके साथ ही मूली के पराठे का सेवन चाय या दूध के साथ नहीं किया जाना चाहिए।
मूली कब खाएं?
एक्सपर्ट्स की मानें, तो मूली को धूप और दिन के समय खाना फायदेमंद होता है। मूली को सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। मूली का सेवन करने से शरीर को गरमाहट मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक भी दिन में मूली का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
मूली का सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए। साथ ही रात को मूली खाने से बचें। सलाद के तौर पर आपको मूली के साथ अन्य सब्जियों का सेवन भी करना चाहिए। मूली को आप दिन और सुबह के समय खाएं, तो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version