Foods That Older Adults Should Avoid Eating In Hindi: कहते हैं हेल्दी जिंदगी जीनी है, तो हेल्दी खानपान की आदत डालें। अगर आपकी डाइट खराब है, तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य नजर आने लगता है। जैसे, समय से पहले बूढ़ा हो जाना, कमजोरी महसूस करना और हर समय थकान से भरा रहना। खासकर, बुजुर्गों की बात करें, उन्हें वही चीजें खानी चाहिए, जो उनके स्वास्थ्य में सुधार कर सके। इसी तरह, उन चीजों से दूर रहना चाहिए, जो उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं।
बुजुर्ग व्यक्ति क्या न खाएं- Foods That Older Adults Should Avoid Eating
न खाएं कच्चे अंडे
बुजुर्ग लोगों को कच्चे अंडे नहीं खाने चाहिए। इससे उनके पेट में दर्द हो सकता है। इसी तरह, कच्ची या अधपकी मछलियां, मीट उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें पचाना मुश्किल होता है और तबियत भी बिगड़ सकती है।
अंगूर खाने से बचें
वैसे तो अंगूर अच्छा फल है। इसमें कई तरह के हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। लेकिन, अगर बुजुर्ग व्यक्ति इंसोम्निया, एंग्जाइटी या हाई ब्लड प्रेशर की दवाई का सेवन कर रहा है, तो अंगूर खाने से बचें। असल में, अंगूर इन दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जो कि सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: बुजुर्गों के लिए खाना बनाते वक्त इन 5 चीजों का रखें ख्याल, जानें क्या हैं ये और क्यों है जरूरी?
कॉफी का सेवन सीमित करें
बुजुर्ग व्यक्ति को काफी कम मात्रा में ही पीनी चाहिए। असल में, लोग कॉफी उसी कंडीशन में पीते हैं, जब उन्हें रात को लंबे समय तक जगना हो और अपने काम पूरे करने हो। जबकि, बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। ऐसा न किए जाने पर उनकी तबियत बिगड़ सकती है। यहां तक कि अच्छी नींद न लेने से शारीरिक समस्या भी हो सकती है।
शुगरी ड्रिंक न पिएं
अक्सर बुजुर्ग लोगों को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी हेल्थ कंडीशन होती है। इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में शुगर बेस्ड ड्रिंक पीना सही नहीं होता है। शुगरी ड्रिंक के अलावा, सोडा भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि आप हेल्दी और नेचुरी फलों का जूस पिएं। हां, अगर पहले से डायबिटी है, तो जूस न पिएं। फल को चबाकर खाना ज्यादा लाभकारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: दादा-दादी की थाली में होने चाहिए ये 5 पोषक तत्व, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें उनके न्यूट्रिशन का ख्याल
तला-भुना न खाएं
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लोगों के लिए तला-भुना खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, बुजुर्गों को इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। तला-भुना यानी फ्राइड चीजों बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से सीने में जलन, बदहजमी जैसी कई समस्याएं हो सकती है। बुजुर्ग लोगों के लिए यह असहजता की स्थिति पैदा कर सकता है।
हाई सोडियम फूड से दूर रहें
बुजुर्ग लोगों के लिए नमक का सेवन अधिक मात्रा में बिल्कुल सही नहीं होता है। हाई सोडियम की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके बजाय, आप हर्ब्स या हेल्दी सब्जियों और फलों के विकल्प को चुनें। आपको बता दें कि अगर बुजुर्ग व्यक्ति सोडियम की मात्रा ज्यादा लेता है, तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों में स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का रिस्क बहुत ज्यादा होता है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर न लें
ऐसी कोई भी चीज, जिसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज किया जाता है, बुजुर्ग लोगों को उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो जो लोग ऐसे ड्रिंक का सेवन अधिक करते हैं, जिसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज करते हैं। इससे वजन बढ़ने का रिस्क रहता है। बढ़ती उम्र में वजन का बढ़ना सही नहीं है। इससे सेहत प्रभावित हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version