भूलकर भी न खाएं इन 4 फलों के बीज, सेहत को हो सकता है नुकसान

Seeds to Avoid: स्वस्थ रहने के लिए आपको इन फलों के बीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जानें नुकसान पहुंचाने वाले बीज
  • SHARE
  • FOLLOW
भूलकर भी न खाएं इन 4 फलों के बीज, सेहत को हो सकता है नुकसान


Fruits Seeds to Avoid: हेल्दी रहने के लिए फल खाने की सलाह देते हैं। लोग तरह-तरह के फलों को अपनी डाइट में शामिल भी करते हैं। फलों में बीज भी होते हैं, ऐसे में बीजों को निकालकर ही फल खाया जाता है। कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके बीज काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि। वही कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनके बीज सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जी हां, सेब, आलुबुखारा समेत कुछ फलों के बीज शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में इनके बीज खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

1. सेब (Apple)

सेब सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। लेकिन सेब के बीज सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। सेब के बीजों में साइनाइड होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कभी भी सेब के बीजों को नहीं खाना चाहिए। अगर आप लगातार कुछ बीज खा लेते हैं, जो यह जानलेवा भी हो सकता है। आप सेब के बीजों को अच्छी तरह से निकाल लें, इसके बाद ही इसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं।

सेब के बीज खाने से चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में दर्द, उल्टी और कमजोरी महसूस हो सकती है। कहा जाता है कि 200 सेबों के बीज खाने से शरीर में जहर पैदा हो सकता है। इसलिए सेब के बीजों को भूलकर भी न खाएं। 

इसे भी पढ़ें - सुबह नाश्ते में इन 4 तरीकों से खाएं केला, दूर होंगी कई समस्याएं

2. आडू और आलुबुखारा

आडू और आलुबुखारा के बीजों को भूलकर भी अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं। आप आडू और आलुबुखारा किसी भी मौसम में खा सकते हैं। लेकिन इसके बीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके बीज शरीर में कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

apple seedsside effects

3. चेरी

सेब की तरह ही चेरी के बीज भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन बीजों में एमिग्डालिन नामक तत्व होते हैं, ऐसे में इसके बीज निगलने पर हाइड्रोजन साइनाइड में टूट जाता है। ये हाइड्रोजन साइनाइड इंसानों के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे उनके स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में चेरी के बीज खाने से शरीर में जहर बन सकता है। इसलिए आप सिर्फ चेरी खाएं, इसके बीजों को फेंक दें। 

इसे भी पढ़ें - रात को भूलकर भी न खाएं ये 7 तरह की चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

4. खुबानी

ऐप्रिकोट यानी खुबानी के बीजों को भी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। सेब के बीज की तरह ही खुबानी के बीज भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप खुबानी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खुबानी के बीज गुठली के आकार के होते हैं, इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

तरबूज, खरबूजा, खीरा जैसे फलों के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन सेब, चेरी, खुबानी, आलुबुखारा के बीज सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इन फलों के बीज खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में इन फलों को खाने से शरीर में जहर बन सकता है।

Read Next

इन 7 समस्याओं को दूर करता है लता कस्तूरी, जानें उपयोग का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version