Lata Kasturi ke Fayde: आयुर्वेद में किसी भी रोग का इलाज जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों से किया जाता है। लता कस्तूरी भी एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। लता कस्तूरी का वैज्ञानिक नाम Syn-Hibiscus abelmoschus Linn है। इसे अंग्रेजी में Musk-mallow कहा जाता है। लता कस्तूरी में ज्वरनाशक, रोगनिरोधी, ऐंठन रोधी और विषनाशक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग शरीर को मजबूत बनाने के लिए टॉनिक के रूप में भी किया जाता है। लता कस्तूरी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं लता कस्तूरी के उपयोग से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
1. खांसी में फायदेमंद लता कस्तूरी
लता कस्तूरी का उपयोग खांसी, जुखाम या कफ को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप लता कस्तूरी के बीजों का काढ़ा बना लें। इसे पीने से खांसी को ठीक किया जा सकता है। लता कस्तूरी गले में खराश और हिस्टीरिया के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपको खांसी है, तो आप लता कस्तूरी का पेस्ट छाती पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
2. बुखार का इलाज करे लता कस्तूरी
बुखार के इलाज में भी लता कस्तूरी का उपयोग किया जा सकता है। लता कस्तूरी में ज्वरनाशक गुण होते हैं, जो बुखार में लाभकारी होता है। लता कस्तूरी के ताजे पत्र-स्वरस को पिलाने से बुखार ठीक हो सकता है। लेकिन अगर बुखार किसी बीमारी की वजह से है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
3. आंखों के लिए उपयोगी
लता कस्तूरी का उपयोग आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर इसका उपयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने से लेकर एजिंग के लक्षण रोकने तक, काले गन्ने का जूस पीने से मिलेंगे ये 6 फायदे
4. सूजन कम करे लता कस्तूरी
लता कस्तूरी का उपयोग शरीर की सूजन को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपके शरीर में सूजन है, तो आप लता कस्तूरी की पत्तियों, जड़ों का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर गठिया, लिवर में खराबी की वजह से सूजन आई है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करें।
5. मुंह की समस्याएं ठीक करे लता कस्तूरी
लता कस्तूरी का उपयोग मुंह की समस्याओं को ठीक करने में उपयोगी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से मुंह के छालों, मुंह की दुर्गंध को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा लता कस्तूरी का उपयोग मसूढ़ों से खून आने, ढीले दांतों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए इसके फूलों को चबाया जा सकता है।
6. शरीर को मजबूत बनाए लता कस्तूरी
लता कस्तूरी का उपयोग शरीर को मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप लता कस्तूरी के फलों का उपयोग कर सकते हैं। लता कस्तूरी का टॉनिक के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसके अलाव लता कस्तूरी का फल कफ को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, स्तन बनेंगे सुडौल और टाइट
7. पेशाब से जुड़ी समस्याएं ठीक करें लता कस्तूरी
अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसके लिए आप लता कस्तूरी का उपयोग कर सकते हैं। लता कस्तूरी के बीजों के चूर्ण को पानी में मिलाकर पीने से मूत्र संबंधी समस्याएं ठीक होने में मदद मिल सकती है। यह पेशाब में खून, कम पेशाब आने की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।
आयुर्वेद में इसका उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन यह किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है। इसलिए कोई भी समस्या होने पर इसका उपयोग करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय जरूर लें।
Read Next
नाक में रोज देसी घी डालने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, दूर रहती हैं कई बीमारियां
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version