
Health Benefits for Black Sugarcane Juice: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना हर कोई पसंद करता है। गन्ने का जूस पीने से शरीर तरोताजा रहता है, शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती है। आपने अकसर मार्केट में हरे रंग का गन्ना देखा होगा, जिसका जूस निकाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गन्ना काले रंग का भी होता है। काले रंग का गन्ना कुछ ही क्षेत्रों में मिलता है। यह थोड़ा काले से बैंगनी रंग का होता है। यह दूसरे गन्ने की तुलना में अधिक नरम और मीठा होता है। साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। काले गन्ने में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है. काले गन्ने का जूस वजन घटाने में मदद कर सकता है, साथ ही इस जूस को पीने से एजिंग के लक्षणों को भी रोका जा सकता है।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं काले गन्ने का जूस पीने से सेहत को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
1. मुहांसे दूर करे
काले गन्ने का जूस मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। काले गन्ने के जूस में एएसएच होता है, जो रोमछिद्रों से बैक्टीरिया और ऑयल के संचय को कम करने में मदद करता है। इससे मुहांसे नहीं होते हैं। जिन लोगों के चेहरे पर मुहांसे हैं, वे भी काले गन्ने का जूस पी सकते हैं।
2. एजिंग के लक्षणों को रोके
काले गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स भरपूर होते हैं। ये गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं को भी सुरक्षित रखते हैं। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। साथ ही एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों, फाइन लाइंस से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें - गन्ने का जूस कब पीना चाहिए? सही समय पर इस जूस को पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे
3. हृदय के लिए फायदेमंद
काले गन्ने का जूस हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। काले गन्ने का जूस शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही दिल को स्वस्थ भी रखता है।
4. गले के लिए लाभकारी
काले गन्ने के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी9 भी होता है। ऐसे में गन्ने का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे सर्दी, जुकाम, खांसी और फ्लू में पीना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपको सर्दी, जुखाम है, तो गन्ने के जूस में बर्फ डालकर न पिएं।
5. वजन घटाने में मददगार
काले गन्ने के जूस में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है और ओवरइटिंग से बचाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। रोजाना एक गिलास काले गन्ने का जूस पिया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की पूर्ति भी होती है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें सेब, जानें सेवन के तरीके
6. पाचन में सुधार करे
काले गन्ने का जूस पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन के लिए जरूरी होता है। फाइबर खाना पचाने में आंतों की मदद करता है, इससे मल नरम बनता है। साथ ही मल त्याग में भी आसानी होती है। गन्ने का जूस पेट को ठंडक पहुंचाता है, पाचन ठीक करता है। कब्ज, गैस बनने पर काले गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
आप भी अपनी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काले गन्ने का जूस पी सकते हैं। काले गन्ने के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। लेकिन गन्ने का जूस हमेशा साफ-सुथरी जगह से पीना चाहिए। इसमें बर्फ आदि डालकर नहीं पीना चाहिए। साथ ही अधिक मात्रा में भी गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। आप रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस पी सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version