
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना आम बात है, लेकिन प्रोटीन की कमी बुजुर्गों के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। प्रोटीन न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म के लिए भी जरूरी होता है। बुजुर्गों में प्रोटीन की कमी से कमजोरी, थकान, वजन घटने, इम्यूनिटी कमजोर होने और घाव भरने की प्रक्रिया धीमी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर, लोग प्रोटीन के लिए अंडे, चिकन, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं, लेकिन कुछ सब्जियां भी बेहतरीन प्रोटीन सोर्स होती हैं। अगर कोई बुजुर्ग शाकाहारी हैं या हल्का भोजन पसंद करते हैं, तो उनके लिए कुछ खास प्रोटीन-रिच सब्जियां फायदेमंद हो सकती हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से प्रोटीन की कमी दूर होने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो बुजुर्गों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। आइए, जानते हैं वे 7 सब्जियां जो बुजुर्गों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्रोत हैं, साथ ही इनके अन्य फायदों पर भी बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. पालक- Spinach

पालक प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो बुजुर्गों के शरीर में पोषण की कमी को पूरा करता है।
फायदे:
- पालक हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।
- पाचन में सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें- अपने डाइट प्लान से आज ही बाहर करें ये 4 प्रोटीन रिच फूड्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद
2. ब्रोकली- Broccoli
ब्रोकली में प्रोटीन, विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बुजुर्गों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
फायदे:
- ब्रोकली हृदय रोगों का खतरा कम करता है।
- पाचन को सुधारता है।
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
3. मटर- Green Peas
मटर एक स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त सब्जी है, जिसमें फाइबर, आयरन और विटामिन-के भी मौजूद होते हैं।
फायदे:
- मटर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
- पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।
4. फूलगोभी- Cauliflower
फूलगोभी में अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
फायदे:
- फूलगोभी दिमाग की सेहत को बेहतर करता है।
- यह शरीर में सूजन को कम करता है।
- यह पाचन में मदद भी करता है।
5. मशरूम- Mushroom
मशरूम में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी और विटामिन-डी पाए जाते हैं, जो बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
फायदे:
- मशरूम इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
- मांसपेशियों को हेल्दी रखता है।
- यह शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है।
6. कटहल- Jackfruit
कटहल एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
फायदे:
- कटहल मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है।
- पाचन को बेहतर करता है।
- हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
7. भिंडी- Okra
भिंडी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बुजुर्गों की सेहत के लिए बेहद लाभदायक हैं।
फायदे:
- भिंडी खाने से पाचन सुधारता है।
- कब्ज की समस्या दूर होती है।
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- भिंडी खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
- भिंडी खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
अगर बुजुर्गों में प्रोटीन की कमी को दूर करना है, तो इन 7 सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। ये न केवल प्रोटीन रिच हैं, बल्कि कई अन्य पोषक तत्व भी देती हैं जो शरीर को मजबूत, इम्यून सिस्टम को बेहतर और एनर्जी को बनाए रखने में मदद करती हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version