Can Red Meat helps Improve Iron Levels : आजकल डाइट में पोषक-तत्वों की कमी के चलते लोगों को खून की कमी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए आमतौर पर लोग आयरन सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, अगर आप बिना दवाइयों के नेचुरल तरीके से इस कमी को ठीक करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि आयरन की कमी को पूरा करने के लिए बेहतरीन स्त्रोत लाल मांस को माना जाता है। यहां सवाल यह उठता है कि क्या सचमें आप लाल मांस का सेवन कर खून की कमी को पूरा कर सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) और एक स्टडी के माध्यम से जानते हैं।
लाल मीट पर हुई स्टडी का दावा- Red Meat Sources High in Iron
जर्नल न्यूट्रिशन रिव्यु में प्रकाशित लेख के मुताबिक, 10 अलग अध्ययनों में पाया गया है कि लाल मांस के सेवन में वृद्धि से आयरन की स्थिति में थोड़ा सुधार होता है। खासकर, हीमोग्लोबिन का स्टार बढ़ सकता है। इसके बावजूद आयरन की कमी होने पर व्यक्ति को अपनी मर्जी से डाइट में कोई भी बदलाव करने से बचना चाहिए। इस मामले में उन्हें डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का कारण आयरन की कमी भी हो सकती है? डॉक्टर से जानें
लाल मीट को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट की राय- Nutritionist's Opinion on Red Meat
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, लाल मांस आयरन का अच्छा स्रोत हो सकता है। यह एनिमल बेस्ड आयरन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप किस तरह के मीट का सेवन कर सकते हैं।
- बीफ : विशेष रूप से लीवर और किडनी जैसे अंग का सेवन फायदेमंद होगा।
- भेड़ का मांस: आयरन से भरपूर, खासकर अगर कच्चे लोहे के पैन में पकाया जाए।
- हिरन का मांस: आयरन का एक अच्छा स्रोत है।
आयरन अब्सॉर्ब्शन को बढ़ाने के लिए क्या करें?- Tips to Maximize Iron Absorption
विटामिन-सी: आयरन अब्सॉर्ब को बढ़ाने के लिए लाल मांस के साथ विटामिन-सी (जैसे खट्टे फल, शिमला मिर्च या टमाटर) से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
खाना पकाना: कच्चे लोहे के बर्तन में खाना पकाने से भी आयरन की मात्रा बढ़ सकती है।
इन चीजों के सेवन से बचें : शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप लाल मांस के साथ चाय, कॉफी या दूध का सेवन करने से बच सकते हैं। इससे आयरन अब्सॉर्ब में बाधा आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या आयरन की कमी से सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है? जानें क्या है कनेक्शन
लाल मीट का सेवन करने से पहले व्यक्ति को कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि हाई कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड का सामना कर रहे लोगों को लाल मांस का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बिना एक्सपर्ट सलाह के भूलकर भी रेड मीट का सेवन नहीं बढ़ाना चाहिए।