Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

1 से 5 साल तक के बच्चों को रोजाना कितने आयरन की जरूरत होती है, डॉक्टर से जानें

How Much Iron Kids Need According to Age: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आयरन की जरूरत होती है। लेकिन इसकी सही मात्रा की जानकारी होना भी जरूरी है।

How Much Iron Kids Need According to Age: बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हाइट बढ़ाने के लिए कैल्शियम की जरूरत, शरीर के वजन के लिए प्रोटीन और कार्ब्स की जरूरत। अन्य तत्वों की तरह की बच्चों को आयरन की भी बहुत आवश्यकता होती है। आयरन हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायता करता है। आयरन शरीर में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और बच्चों की वृद्धि और संज्ञानात्मक विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है।

उम्र के हिसाब से 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों की रोजाना आयरन की जरूरत अलग-अलग होती (How Much Iron Kids Need According to Age) है। इस जरूरत को अगर सही तरीके से पूरा न किया जाए, तो बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। इस लेख में गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल के नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभाग की कंसल्टेंट डॉ. श्रेया दुबे (Dr Shreya Dubey, Consultant- Neonatology and Paediatrics, CK Birla Hospital Gurugram) से जानेंगे उम्र के हिसाब से 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना कितने आयरन की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी 

How-Much-Iron-Kids-Need-According-to-Age-inside

बच्चों में आयरन की कमी के लक्षण- Symptoms of Iron Deficiency in Children

डॉ. श्रेया दुबे का कहना है कि बच्चों को रोजाना कितने आयरन की जरूरत है, यह जानने से पहले आपको बच्चों में आयरन की कमी के लक्षण क्या हैं इसको पहचानना जरूरी है। आइए पहले जानते हैं इसके बारे में...

  1. थकान : ऊर्जा की कमी या जल्दी थक जाना।
  2. भूख कम लगना: आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का एक लक्षण माना जाता है।
  3. पीली त्वचा : होंठ, मसूड़े, पलकें या नाखून पीले रंग के नजर आते हैं।
  4. सिरदर्द : जब मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है तो माइग्रेन हो सकता है
  5. बार-बार संक्रमण होना : आयरन की कमी के कारण बच्चों को बार-बार संक्रमण का खतरा हो सकता है।
  6. व्यवहार संबंधी समस्याएं: बच्चा सामान्य से ज्यादा चिड़चिड़ा और गुस्से वाला हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः सिर्फ भूख नहीं इन 3 कारणों से भी मुंह में उंगली डालता है बच्चा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

1 से 5 साल तक के बच्चों को रोजाना कितना आयरन चाहिए?- How much iron do children between 1 and 5 years need daily?

डॉ. श्रेया दुबे के अनुसार, भारत में शिशुओं और छोटे बच्चों में आयरन की कमी एक आम समस्या है। आयरन की कमी के कारण शिशुओं में एनीमिया के मामले ज्यादा देखें जाते हैं। भारतीय आहार अनुसंधान परिषद (ICMR) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 1 से 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए रोजाना निम्नलिखित आयरन की जरूरत निर्धारित की गई है।

6 महीने से 1 साल के शिशु: 11 मिलीग्राम प्रति दिन आयरन चाहिए।

1 से 3 साल के बच्चे: 7 मिलीग्राम प्रति दिन आयरन की जरूरत होती है।

4 से 5 साल के बच्चे: 10 मिलीग्राम प्रति दिन आयरन चाहिए होता है।

इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान 

How-Much-Iron-Kids-Need-According-to-Age-inside2

आयरन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाना चाहिए?- What should one eat to overcome iron deficiency?

बच्चों में आयरन की कमी न हो इसके लिए आप नीचे बताए गए खाद्य पदार्थ को उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं:

मांस (चिकन, मटन, मछली)

पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां

दालें और अनाज

सूखे मेवे

गुड़

गाजर और चुकंदर

आंवला, संतरा, नींबू, टमाटर

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

इसे भी पढ़ेंः प्यार-प्यार में बच्चे के गाल पर दांत काटना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें नुकसान

निष्कर्ष

1 से 5 साल तक के बच्चों के विकास के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। पेरेंट्स को बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए सही खानपान पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको बच्चों में आयरन की कमी का कोई लक्षण नजर आता है, तो इस विषय पर बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ से बात करें।

Read Next

दवा खिलाने के बाद बच्चा उल्टी कर दे, तो उसे दोबारा दवा कब और कैसे दें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2025 13:58 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content