Doctor Verified

प्यार-प्यार में बच्चे के गाल पर दांत काटना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें नुकसान

बच्चे के गाल पर दांत काटने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है, इस विषय डॉ. तरुण आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्यार-प्यार में बच्चे के गाल पर दांत काटना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें नुकसान


अक्सर माता-पिता अपने बच्चे के प्रति प्यार जताने के लिए उन्हें गले लगाते हैं, चूमते हैं और कभी-कभी मजाक में उनके गाल पर हल्के से दांत भी काट लेते हैं। प्यार जताने के लिए बच्चों के विभिन्न हिस्सों पर काटना एक आम व्यवहार हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है? लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आनंद केयर क्लीनिक के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि जाने-अनजाने में बच्चों के गाल या किसी हिस्से पर दांत काटना न केवल बच्चे की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि संक्रमण और अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। प्यार-प्यार में बच्चों की त्वचा पर दांत काटने से क्या-क्या नुकसान शिशु को हो सकते हैं, आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को प्राइवेट पार्ट को साफ करना होता है बहुत जरूरी, डॉक्टर से जानें इसका तरीका

kids-human-bite-inside

बच्चे के गाल पर दांत काटने से होने वाले नुकसान

बच्चे के गाल पर दांत काटने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है, इस विषय डॉ. तरुण आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

1. संक्रमण का खतरा : हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। यदि दांत काटने से त्वचा पर हल्की भी खरोंच आ जाती है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

2. त्वचा पर निशान : बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है। दांत काटने से लाल निशान, सूजन या स्थायी दाग भी पड़ सकते हैं।

3. दर्द और असहजता : गाल पर दांत काटने से बच्चा दर्द को व्यक्त नहीं कर पाता, लेकिन यह उनके लिए तकलीफदेह हो सकता है।

4. बुरी आदत बनना :पेरेंट्स द्वारा किया गया यह मजाक अगर बच्चों को पसंद आ जाता है, तो वह भी दूसरों के साथ ऐसा करने लग सकता है, जिससे किसी को चोट लग सकती है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

बच्चे के गाल पर काटने पर पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

- बच्चे को प्यार जताने के अन्य स्वस्थ तरीकों को अपनाएं, जैसे गले लगाना या माथे पर चूमना।

- यदि गलती से बच्चे को दांत लग जाए, तो तुरंत प्रभावित जगह को साफ करें और कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।

- यदि बच्चे की त्वचा पर लालिमा या सूजन हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी 

निष्कर्ष

अपने बच्चे को प्यार देना स्वाभाविक है, लेकिन यह भी जरूरी है कि हम उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। गाल पर दांत काटना एक मजाकिया हरकत लग सकती है, लेकिन इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, बच्चों के साथ सुरक्षित और स्वस्थ तरीकों से प्यार जताने की आदत डालें।

Read Next

क्या मोबाइल रेडिएशन बच्चों की मानसिक विकास को प्रभावित करता है? डॉ. श्रेया से जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version