Fri Sep 11, 2026 | 09:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

स्तनपान करते समय निपल काट लेता है शिशु, तो इन टिप्स को करें फॉलो

स्तनपान करते समय शिशु अक्सर दांत निकलने के कारण अपनी मां के स्तनों को काटने लगते हैं, जिसे रोकने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

मां का दूध हर शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और सही विकास के लिए जरूरी है। इसलिए न सिर्फ 6 महीने बल्कि 2 या कई बार 3-4 साल की उम्र तक महिलाएं अपने शिशु को ब्रेस्टफीड करवाती हैं। मां का दूध पीते समय बच्चे अक्सर अपने मां के स्तनों को काटने लगते हैं। अधिकतर शिशु मां का दूध पीने के दौरान उनके स्तनों को काट लेते हैं, जिसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। खासकर दांत निकलते समय शिशु दूध पीने के दौरान शिशुओं का स्तनों को काटना सबसे आम कारण है, जो कई बार महिलाओं के लिए काफी दर्द देने वाला होता है। ऐसे में आइए लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानते हैं कि स्तनपान के समय शिशुओं को काटने से कैसे रोकें? 

स्तनपान करते समय शिशु को निपल काटने से रोकने के टिप्स 

संकेतों पर ध्यान दें

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शिशु के द्वारा मिलने वाले संकेतों पर ध्यान दें कि वे आपको काटने वाले हैं। दूध पीने के दौरान शिशु अक्सर काटने के समय धीमे होने या विचलित होने जैसे संकेत देते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर शिशु को स्तन से धीरे से हटा दें।

सही पकड़ है जरूरी

इस बात को सुनिश्चित करें कि आपका शिशु सही तरीके से स्तनपान कर रहा है। सही तरीके से स्तनपान कराने का मतलब है कि वे दूध पीने के दौरान आपको काट नहीं सकते हैं। इतना ही नहीं गलत पकड़ शिशुओं में असुविधा पैदा कर सकती है और काटने की संभावना को बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बड़ा हो गया है बच्चा, फिर भी करता है ब्रेस्टफीडिंग, तो इन टिप्स से छुड़वाएं स्तनपान

शांत रहने की कोशिश करें 

अगर आपका शिशु दूध पीने के दौरान आपको काटता है तो इस दौरान आप शांत रहने की कोशिश करें, क्योंकि अगर आप दर्द होने या चौंकने की प्रतिक्रिया देंगे तो यह आपके शिशु के साथ नकारात्मक जुड़ा बढ़ा सकता है। कई बार शिशु इसे खेल समझ लेते हैं और खेल-खेल में आपको दोबारा काटने लगते हैं। 

काटने पर शिशु को गुस्से में प्रतिक्रिया दें

जब आपका शिशु काटता है तो धीरे से लेकिन थोड़ा गुस्सा होकर नहीं कहे या फिर, उन्हें थोड़ी देर के लिए स्तन से हटा दें। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि काटने से दूध पीने में समस्या आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या दूध पिलाने से पहले स्तनों को साफ करना जरूरी होता है? जानें ब्रेस्ट हाइजीन के लिए टिप्स 

दांत निकलते समय दर्द होने से राहत दिलाएं

शिशु के दांत निकल रहे हैं तो यह भी कारण हो सकता है कि वे दूध पीने के दौरान आपको काटे। इसलिए, अगर आपके शिशु के दांत निकल रहे हैं तो वे दूध  पीने के दौरान आपको काट सकते हैं, जिससे मसूड़ों को आराम देने के लिए उन्हें दांत निकलने वाले खिलौने या चबाने के लिए ठंडा वॉशक्लॉथ दें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrTanima- Preg&Lactation Coach (@maasicare_tanima)

अपने बच्चे को काटना न सिखाने के लिए ब्रेस्टफीड के दौरान उनकी हरकतों पर ध्यान दें और काटना गलत है इस बात को उन्हें उनकी भाषा में समझाने की कोशिश करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या बच्चों को बुखार होने पर ORS दिया जाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 07, 2024 13:22 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 07, 2024 13:22 IST

    Modified By : Vani Malik
  • Aug 07, 2024 00:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content