Doctor Verified

क्या चाय-कॉफी ज्यादा पीने से एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

क्या चाय-कॉफी ज्यादा पीना महिलाओं में एनीमिया का खतरा बढ़ाता है? आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चाय-कॉफी ज्यादा पीने से एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें


How To Deal with Anemia: क्या आपको भी हर वक्त थकावट महसूस होती है? क्या आपको भी चक्कर आने, हार्ट बीट तेज होने या कमजोरी जैसी समस्याएं रहती हैं? ऐसे में आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने की जरूरत हो सकती है। क्योंकि ये लक्षण एनीमिया के संकेत हो सकते हैं। एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जिसमें शरीर में खून की कमी होना शुरू हो जाती है। इस समस्या में बॉडी रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाती है, जिस कारण एनीमिया का खतरा हो जाता है। ये बीमारी शरीर में पोषक तत्वों की कमी, किसी बीमारी, जेनेटिक कारणों से हो सकती है। वहीं, कई लोग मानते हैं कि चाय-कॉफी ज्यादा पीने की आदत भी एनीमिया की वजह बन सकती है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? क्या कैफीन इंटेक बढ़ने से एनीमिया हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल से डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के हेड डॉ किरन सोनी से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (19)

क्या चाय-कॉफी ज्यादा पीने से एनीमिया का खतरा होता है? Can Tea-Coffee Increase Risk of Anemia

डॉ किरन सोनी कहती हैं ज्यादा चाय-कॉफी पीने से एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। चाय-कॉफी दोनों में ही टैनिन और पॉलीफेनॉल होते हैं, जो बॉडी में आयरन सोखने में बाधा बन सकते हैं। खासकर जो आयरन में प्लांट सोर्स से मिलता है। अगर खाने के साथ चाय-कॉफी का सेवन किया जाए, तो लंबे समय में ये बॉडी में आयरन लेवल कम होने की वजह भी बन सकता है, जिससे एनीमिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

जानें किन-किन वजहों से एनीमिया का खतरा हो सकता है? Causes of Anemia

  • शरीर में विटामिन बी12, बी9 और आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
  • कुछ स्थिति में बॉडी रेड ब्लड सेल्स प्रड्यूज नहीं कर पाती है या ब्लड सेल्स सामान्य से ज्यादा तेजी से नष्ट होने लगते हैं।
  • कुछ हेल्थ कंडीशन या जेनेटिक कारणों से भी कई लोगों को एनीमिया हो सकता है।

एनीमिया का खतरा कम करने के लिए क्या करें? How To Reduce Risk of Anemia

  • खाने खाने के साथ या खाना खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी का सेवन नहीं करें। क्योंकि इससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। खाने से आधे घंटे पहले तक भी कैफीन इंटेक न करें।
  • बॉडी में आयरन लेवल नैचुरली बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें। इससे बॉडी को आयरन सोखने में मदद मिलेगी।
  • अपनी डेली डाइट में आयरन रिच फूड्स जैसे पालक, लेंटिल और नट्स जरूर शामिल करें। इससे बॉडी में आयरन नैचुरली बूस्ट होगा।
  • अगर आपको थकावट या चक्कर आने जैसी समस्याएं रहती हैं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और आयरन लेवल चेक करवाएं।
  • अगर आपकी बॉडी में आयरन लेवल कम है, तो डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट लेना शुरू करें। इनके सेवन से बॉडी में आयरन लेवल नैचुरली बूस्ट होगा।

इसे भी पढ़ें- शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने के लिए खाएं राजगिरा, डाइटिशियन से जानें तरीका

अगर आप चाय-कॉफी का सेवन कम मात्रा में करेंगे, तो ये आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगी। ध्यान रखें कि आप खाने के साथ इनका सेवन कभी न करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या बेल का फल किडनी के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें, तब खाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version