Doctor Verified

प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले करवा लें ये 7 टेस्ट, डॉक्टर से जानें क्यों जरूरी हैं ये

अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो इससे पहले आपको अपना हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए। प्रेगनेंसी से पहले करवाएं ये 7 टेस्ट-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Dec 13, 2021 13:02 IST
प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले करवा लें ये 7 टेस्ट, डॉक्टर से जानें क्यों जरूरी हैं ये

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आजकल के खान-पान, तनाव और असक्रिय जीवनशैली की वजह से महिलाओं को कम उम्र में ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम उम्र में ही महिलाएं थायराइड, डायबिटीज, थैलेसीमिया और कई तरह के संक्रमण से जूझ रही होती हैं। ऐसे में उन्हें गर्भावस्था के बारे में सोचने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवानी चाहिए। ऐसे कुछ जरूरी टेस्ट हैं, जो महिलाओं को प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले करवाने चाहिए। ये टेस्ट संभावित जटिलताओं का पता लगाने में मदद करते हैं।

प्रेगनेंसी से पहले करवाएं ये टेस्ट (pre pregnancy test)

प्रेगनेंसी के बाद आपको स्वास्थ्य समस्याओं से न जूझना पड़े, इसके लिए आपको कुछ प्री प्रेगनेंसी टेस्ट (pregnancy se phle test) जरूर करवा लेने चाहिए। इसके लिए थायराइड, ब्लड शुगर लेवल, थैलेसीमिया और अन्य टेस्ट करवाना जरूरी होता है। इन जांच के माध्यम से आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का पता पहले ही लग जाएगा और आप बाद की जटिलताओं से बची रहेंगी। मणिपाल अस्पताल, वरथुर रोड की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नमिता कपूर सहगल (Dr Namita Kapoor Sahgal, Senior Consultant- Obstetrics and Gynecology, Manipal Hospital, Varthur Road.) से जानें प्रेगनेंसी से पहले के जरूरी टेस्ट (What tests should be done before pregnancy)-

thyroid test in pre pregnancy

1. थायराइड हार्मोन प्रोफाइल (Thyroid Hormone Profile)

स्वस्थ रहने के लिए थायराइड हार्मोन का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। थायराइड हार्मोन शरीर के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और बच्चे की दिमागी तंदुरुस्ती को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आप कंसीव करने का सोच रही हैं, तो इससे पहले अपना थायराइड टेस्ट जरूर करवा लें। थायराइड वजन बढ़ने, बालों के झड़ने और गर्भपात का कारण भी बन सकता है। इसलिए स्वस्थ गर्भावस्था के लिए अपनी थायराइड ग्रंथि को बिल्कुल स्वस्थ रखने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे: गर्भावस्था में एसिडिटी की समस्या दूर करता है सिंघाड़ा, जानें इसे खाने क

2. डायबिटीज या ब्लड शुगर लेवल (diabetes or blood sugar level)

आजकल कम उम्र की महिलाओं में भी डायबिटीज एक सामान्य समस्या बन गई है। इसलिए कंसीव करने से पहले शरीर में ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके लिए आप खाना खाने से पहले और बाद दोनों स्थितियों में अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाएं। हाई शुगर लेवल भ्रूण के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

hepatitis test in pre pregnancy

3. एचआईवी-हेपेटाइटिस (HIV-Hepatitis)

गर्भावस्था के बाद की जटिलताओं से बचने के लिए आपको संक्रमण की जांच भी करवानी चाहिए। इससे आप, भ्रूण एकदम स्वस्थ रहेगा। इसके लिए आप अपना एचआईवी और हेपेटाइटिस के टेस्ट करवाएं। ये समस्याएं मां से बच्चे को भी मिल सकते हैं, इसलिए अगर पहले ही इनकी जांच करवा ली जाए तो इससे आपको बच्चा स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही प्रेगनेंसी से पहले आपको हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण भी करवा लेना चाहिए। अगर इनमें से कोई भी जांच पॉजिटिव आती है, तो ऐसी स्थिति में प्रेगनेंसी थोड़े समय के लिए टाल देना चाहिए।

4. ब्लड ग्रुप की जांच भी है जरूरी (Blood group)

ब्लड ग्रुप की जांच करवाने से रीसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाली महिलाओं की पहचान करने में मदद मिलती है। रीसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप महिला का पता लगाना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इन महिलाओं को प्रसव के दौरान और बाद में एंटी-डी इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है।

5. एनीमिया की जांच

आजकल अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से जूझ रही है। एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो यह बच्चा और जच्चा दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस स्थिति में आपको प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। इसका पता लगाने के लिए ब्लड काउंट करवाएं। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो आप इसके लिए हेल्दी डाइट और सप्लीमेंट ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर खाएं फाइबर से भरपूर ये 9 फूड्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा 

6. रूबेला आईजीजी एंटीबॉडी (rubella IGG antibodies)

गर्भावस्था के बारे में सोचने से पहले महिलाओं को रूबेला आईजीजी एंटीबॉडी जरूर करवा लेना चाहिए। यह एक तरीके का जर्मन खसरा है। यह समस्या गर्भपात का कारण बन सकती है। इसलिए अगर किसी महिला को यह समस्या होती है, तो इसके लिए टीकाकरण करवाया जा सकता है। इसके बाद आप डॉक्टर की सलाह पर प्रेगनेंसी प्लान कर सकती हैं।

pre pregnancy important test

7. थैलेसीमिया स्क्रीनिंग टेस्ट (Thalassemia Screening Test)

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले थैलेसीमिया की जांच करवाना जरूरी होता है।  अगर कंसीव करने से पहले ही इसका पता लगाया जाए, तो बच्चा इससे सुरक्षित रह सकता है। ताकि होने वाले बच्चे को यह बीमारी न हो। थैलेसीमिया माता-पिता से बच्चों को मिल सकता है

अगर आप भी कंसीव करने का प्लान कर रही हैं, तो आपको पहले इन जरूरी टेस्ट को जरूर करवा लेना चाहिए। इससे आप और बच्चा भविष्य में होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रहेंगे।

Disclaimer