प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे: गर्भावस्था में एसिडिटी की समस्या दूर करता है सिंघाड़ा, जानें इसे खाने क

प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे: प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खा सकते हैं? तो, जवाब है हां। ये उन पोषक तत्वों से भरपूर है जो प्रेगनेंसी में जरूरी है।

Pallavi Kumari
Written by: Pallavi KumariUpdated at: Dec 08, 2021 11:14 IST
प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे: गर्भावस्था में एसिडिटी की समस्या दूर करता है सिंघाड़ा, जानें इसे खाने क

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

सिंघाड़ा (Singhara) खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है। ऐसा इसलिए कि ना तो इसमें ज्यादा कैलोरी है और ना ही कोई फैट। इससे इतर सिंघाड़े (water chestnut benefits) में  विटामिन बी 6 की मात्रा ज्यादा होती है जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है। सिंघाड़ा वजन घटाने वाले लोगों से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले लोगों तक के लिए फायदेमंद है। पर आज हम बात सिर्फ गर्भवती महिलाओं की करेंगे जिनके लिए प्रेगनेंसी  के दौरान सिघाड़े का सेवन करना फायदेमंद है।  दरअसल, पुराने समय में कहा जाता था कि सिंघाड़े का सेवन शरीर में पानी बनाए रखता है जिससे बच्चे का विकास अच्छा होता है। साथ ही ये डिलीवरी के लिए शरीर को अंदर से तैयार करने लगता है। इसके अलावा ये आयोडीन और मैग्नीशियम से भी भरपूर है जो कि प्रेगनेंसी  के दौरान बैलेंस रखना जरूरी है। इसी तरह प्रेगनेंसी  में सिंघाड़ा खाने के फायदे (water chestnut benefits in pregnancy) कई हैं। आइए जानते हैं।

inside1waterchessnut

प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे-Singhara benefits in pregnancy

1. एसिडिटी दूर करता है 

प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाना चाहिए या नहीं (Can we have singhara during pregnancy)? ये सवाल कई महिलाओं का होता है और इसका जवाब है हां। आप प्रेगनेंसी  के दौरान सिंघाड़े का सेवन कर सकती हैं। दरअसल,  सिंघाड़ा एसिडिटी में बहुत फायदेमंद है।  दरअसल, प्रेगनेंसी  के दौरान महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं जिससे उन्हें पाचन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी  में एसिडिटी बेहद आम है। इस समस्या से सिंघाड़ा के सेवन बचा सकता है। दरअसल, सिंघाड़े में अच्छा खासा पानी होता है जो कि पेट के पीएच को बैलेंस रखता है और एसिड को न्यूट्रीलाइट करता है। इससे एसिडिटी कम होती है। साथ ही ये पाचन तंत्र को मजबूती देने में मदद करता है।

2. थायराइड से बचाव में है मददगार

जिन महिलाओं को थायराइड है, कई बार उनके बच्चों में भी थायराइड होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आप अपने अंदर थायराइड हार्मोन को हेल्दी रखने के लिए सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सिघाड़े में आयोडीन और मैंगनीज होता है जो कि थायराइड ग्लैंड को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस तरह प्रेगनेंसी  के दौरान इसे खाते रहना आपके बच्चे को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : गर्म पानी में नींबू का रस पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

3. ब्लड प्रेशर बैलेंस रखता है

प्रेगनेंसी  में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इसके कारण आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। इस स्थिति में सिंघाड़ा का सेव शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा कर वॉटर रिटेंशन में मदद करता है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर का लेवल सही रहता है और ना ही आपका बीपी कम होता है और ना ही ये बढ़ता है।

insidesingharabenefitsinpregnancy

4. स्किन की समस्याओं से बचाता है

प्रेगनेंसी  महिलाओं की स्किन को भी प्रभावित करता है। जैसे कि प्रेगनेंसी  के दौरान कुछ महिलाओं को एक्ने, पिग्मेंटेशन और डार्क पैचेस की समस्या हो जाती है। सिंघाड़ा इन सबसे आपको बनाचे में मदद कर सकता है। सिंघाड़ा एंटीबैक्टीरियल है जो कि ब्लड प्यूरिफाई करने में मददगार है। इसके अलावा सिघाड़े में फेरुलिक एसिड (ferulic acid), गैलोकैटेचिन गैलेट (gallocatechin gallate), एपिक्टिन गैलेट (epicatechin gallate) और कैटेचिन गैलेट (catechin gallate)सहित कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि प्रेगनेंसी  में चेहरे का ग्लो (pregnancy glow) बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक

5. बच्चे की आंख और हड्डियों के विकास में मददगार 

सिघाड़े की एक खास बात ये भी है कि ये विटामिन ए से भरपूर है जो कि पेट में पल रहे बच्चे की आई साइट को तेज करता है। तो, वहीं इसमें कैल्शियम भी होता है जो कि बच्चों के हड्डियों के विकाम में मददगार है। इस तरह ये मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

सिघाड़े को आप प्रेगनेंसी में कई प्रकार से खा सकती हैं। जैसे कि आप इसे सलाद में कच्चा खा सकती हैं। आप इसका हलवा और खीर बना सकती हैं। आप सिंघाड़े के आटे की रोटी खा सकती हैं या फिर इसका भाजी बना सकती हैं। इस तरह आप कई प्रकार से प्रेगनेंसी में सिंघाड़े का सेवन कर सकती हैं।

All images credit: freepik

Disclaimer