डिलीवरी के बाद शरीर की सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा जल्द आराम

डिलीवरी के बाद शरीर में सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो आपको सूजन से राहत मिल सकती है। जानें ऐसे में कौन-से उपाय अपनाने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद शरीर की सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा जल्द आराम


How To Decrease Postpartum Swelling: डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। कहा जाता है बच्चे को जन्म देने के बाद एक औरत का दूसरा जन्म होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिलीवरी के बाद महिला को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बच्चे के जन्म के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं और हार्मोनल हेल्थ पर भी फर्क पड़ता है। इसके अलावा, महिला को कमर दर्द, पेट दर्द, बदन दर्द जैसी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इसी तरह कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद शरीर में सूजन आने की समस्या हो जाती है। यह बॉडी में नैचुरली होता है जिसे ठीक होने में काफी समय भी लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू अपनाने से आप शरीर की सूजन को कम भी कर सकते हैं। ये नुस्खे पुराने समय से लोग अपनाते आए हैं, जो सच में असरदार होते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें डिलीवरी के बाद शरीर की सूजन के लिए कुछ उपाय।

swelling

डिलीवरी के बाद शरीर की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- Home Remedies To Get Relief From Body Swelling After Delivery

एंटी-इफ्लेमेटरी डाइट लें- Anti-Inflammatory Diet

डिलीवरी के बाद शरीर में आई सूजन कम करने के लिए आप एंटी-इफ्लेमेटरी डाइट ले सकते हैं। इसके लिए आप अदरक, हल्दी और लहसुन जैसे एंटी-इफ्लेमेटरी फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अपना वाटर इनटेक भी बढ़ा दें। क्योंकि जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे शरीर से एक्स्ट्रा वाटर भी बाहर आ जाएगा। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर आ जाएंगे। ऐसे में आप अदरक या हल्की की चाय भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

गर्म सिकाई करें- Warm Compress

गर्म पट्टी या पानी वाले गर्म बैग की सिकाई से सूजन कम होती है। शरीर के जिन हिस्सों पर ज्यादा सूजन है उनकी सिकाई करने से सूजन कम होगी। इससे दर्द भी कम होगा और बॉडी को काफी रिलैक्स महसूस होगा। इसलिए सूजन कम करने के लिए दिन में 2-3 बार गर्म सिकाई जरूर करें। सूजन वाली जगहों पर सिकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द से राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद टांकों में इंफेक्शन या टांके पकने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इससे बचाव के 6 उपाय

सरसों के तेल से मसाज करें- Oil Massage

सूजन कम करने के लिए सरसों के तेल को गुनगुना करके मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म तेल से जब हल्के हाथों स मसाज होती है, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे फ्लूड रिटेंशन की समस्या भी ठीक होती है और सूजन कम होने लगती है। 

ज्यादा देर तक न बैठें- Avoid Long Sitting

डिलीवरी के बाद बॉडी को ज्यादा से ज्यादा आराम की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे में अपनी बॉडी को रेस्ट देना चाहिए। ऐसे में ज्यादा देर खड़े या बैठे रहने से मसल्स कमजोर हो सकती हैं। इसलिए कुछ देर में पॉजिशन बदलते रहें और बॉडी को रेस्ट दें।

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद संक्रमण (पोस्टपार्टम इंफेक्शन) का कारण, लक्षण और इलाज जानें डॉक्टर से

मेथी दाने का सेवन करें- Fenugreek Seeds

मेथी दाने के सेवन से वाटर रिटेंशन और शरीर में सूजन कम होती है। मेथी दाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण वाटर रिटेंशन कंट्रोल रखने वाले गुण भी होते हैं। इसलिए डिलीवरी के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। आप पानी में रातभर के लिए कुछ मेथी दाना भिगोकर रख सकते हैं। सुबह इसका पानी गर्म करके पिएं और मेथी दाना चबाकर खाएं। 

 

Read Next

World Menopause Day: मेनोपॉज के लक्षण अचानक शुरू होते हैं या धीरे-धीरे आते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version