Doctor Verified

क्या प्रेगनेंसी में कर सकते हैं अनानास का सेवन? जानें एक्सपर्ट से

प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन कितना सुरक्षित है और अनानास के सेवन से क्या फायदे नुकसान हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेगनेंसी में कर सकते हैं अनानास का सेवन? जानें एक्सपर्ट से


प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर कई तरह के बदलाव से गुजरता है। ऐसे में हर गर्भवती महिला को उसके खानपान का उचित ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ, सब्जियां और फल होते हैं जिनके सेवन से आपको खतरा रहता है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन बिना चिकित्सक की सलाह के करना भारी पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल और जानकारियां हैं। दरअसल यह माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान अनानास (Pineapple) खाने से गर्भवती यानी प्रेग्नेंट महिलाओं की तबियत खराब हो सकती है और गर्भपात जैसी गंभीर समस्या का खतरा रहता है। प्रेगनेंसी में अनानास खाना चाहिए या नहीं इसको लेकर आइये जानते हैं एक्सपर्ट का जवाब।

क्या प्रेगनेंसी में अनानास खाना सुरक्षित है? (Is It Safe To Eat Pineapple During Pregnancy?)

Pineapple-During-Pregnancy

अनानास का फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें शरीर के लिए फायदेमंद तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अनानास में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली पाचन से जुड़ी समस्या और कब्ज आदि में फायदेमंद माना जाता है। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करने से नुकसान होने के कोई पक्के सबूत मौजूद नहीं है। चिकित्सक प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को संतुलित मात्रा में अनानास का सेवन करने की सलाह देते हैं इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अनानास में ब्रोमलिन नामक एक एंजाइम पाया जाता है जिसका ज्यादा सेवन करने से प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। हालांकि यह समस्या तभी होती है जब आप अत्यधिक मात्रा में रोजाना अनानास का सेवन करती हों। तो कुल मिलकर यह कहना कि प्रेगनेंसी में अनानास के सेवन से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है या इसकी वजह से गर्भपात का खतरा रहता है बिलकुल गलत है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पहली बार बच्चे की हरकत कब महसूस हो सकती है? डॉक्टर से जानें

प्रेगनेंसी में अनानास का सेवन करते समय ध्यान में रखें ये बातें -

  • प्रेगनेंसी में ज्यादा अनानास के सेवन से आपको समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से अनानास में मौजूद एसिड, एसिड रिफलक्‍स और सीने में जलन की समस्या का कारण बन सकते हैं।
  • अनानास में कैलोरी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है और जिन महिलाओं को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में अनानास खाने के फायदे (Health Benefits Of Eating Pineapple During Pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान से जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान किन चीजों का सेवन कितनी मात्रा में करना है इसकी जानकारी होने से आप कई समस्याओं का शिकार होने से बच सकती हैं। अनानास का प्रेगनेंसी के दौरान सेवन करना फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका अधिक मात्रा में रोजाना सेवन करती हैं तो इसकी वजह से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। अनानास में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनके सेवन से आपको तमाम फायदे मिलते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान अनानास खाने के ये फायदे मिल सकते हैं।

Pineapple-During-Pregnancy

  • अनानास में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है।
  • अनानास में मौजूद विटामिन सी गर्भावस्था में फायदेमंद होता है।
  • हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में अनानास का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 
  • प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करने से आपको एनीमिया का खतरा कम होता है।

निश्चित मात्रा में किसी भी खाद्य पदार्थ या फल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। किसी भी चीज को खाने से मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में सटीक जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान अनानास खाना बिलकुल सुरक्षित माना जाता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(all image source - freepik.com)

Read Next

सिजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer