
महिलाओं के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरीकों के परिवर्तन आते हैं। उन्हीं परिवर्तनों में एक परिवर्तन है गर्भावस्था में योनि में खुजली और जलन होना। इसके पीछे कारण है योनि में द्रव्य का स्राव अधिक होना। जब यह स्राव बढ़ने लगता है तो योनि का पीएच स्तर भी बढ़ सकता है, जिसके कारण इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। हालांकि इसके पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में महिलाओं को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख उन्हीं कारणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की योनि में क्यों खुजली होती है। साथ ही उपचार के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, हेड आब्सटेट्रिक्स तथा गायनेकोलॉजी, डॉ एकता बजाज से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
योनि में जलन और खुजली के कारण
गर्भावस्था के दौरान योनि में जलन, खुजली के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-
1 - यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या होने पर महिलाओं की योनि में खुजली हो सकती है। इस समस्या के लिए ई कोली बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं, जिसके कारण महिलाओं को तेज खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
2 - जब महिलाएं अपनी योनि में केमिकल से बने उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं तो इसके कारण भी योनि में खुजली की समस्या हो सकती है।
3 - गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन हो जाए तो योनि में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसा तब होता है जब महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है।
4 - गर्भावस्था के दौरान टिश्यू में सूखापन आना स्वभाविक है। ऐसे में वजाइना में सूखापन, खुजली और जलन जैसी समस्या हो सकती है।
5 - जब महिलाओं को ज्यादा पसीना आता है तो उनकी जांघों के बीच में तेज खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।
6 - प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं खराब बैक्टीरिया की चपेट में आ जाती हैं तो इसके कारण संक्रमण पैदा हो सकता है और महिलाओं को योनि में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढें- प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में ये 6 तरह के दर्द होते हैं सामान्य, एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय
गर्भावस्था के दौरान योनि में खुजली और जलन से बचाव
गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं कुछ उपायों को अपनाएंगे तो योनि में खुजली और जलन से बचाव हो सकता है। यह उपाय निम्न प्रकार हैं-
1 - महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ढीले कपड़े पहनने चाहिए।
2 - गर्भावस्था के दौरान महिलाएं समय-समय पर अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ करें।
3 - गर्भावस्था के दौरान टाइट एंड गारमेंट्स का इस्तेमाल ना करें।
4 - अगर योनि में गीलापन महसूस हो रहा है तो समय-समय पर अंडरवियर को बदलते रहें।
5 - अपनी वजाइना में साबुन या कोई उत्पादन का इस्तेमाल करने से बचें।
6 - अंडर गारमेंट्स धुले हुए पहनने।
योनि में खुजली और जलन से बचने के उपाय
कुछ घरेलू उपायों से गर्भावस्था के दौरान योनि में जलन में खुजली से राहत मिल सकती है। यह घरेलू उपाय निम्न प्रकार हैं-
1 - यदि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को योनि में खुजली हो तो अलसी के बीज की समस्या को दूर करने में काम आ सकते हैं। ऐसे में महिलाएं अलसी को हल्का भूनें और उसका पाउडर तैयार करें। अब पाउडर को चुटकी भर बेकिंग सोडा के साथ सेवन करें। ऐसा करने से योनि में खुजली की समस्या से राहत मिल सकती है।
2 - बर्फ की सेख से भी खुजली और जलन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में महिलाएं योनि में बर्फ के कुछ टुकड़ों को रखें। ऐसा करने से जल्दी समस्या दूर हो सकती है।
3 - गर्भावस्था के दौरान यदि वेजाइना में खुजली और जलन की समस्या है तो ऐसे में महिलाओं को खूब सारा पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेशाब के माध्यम से शरीर की गंदगी बाहर आ जाएगी।
4 - गर्भावस्था के दौरान योनि में खुजली और जलन की समस्या को दूर करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में दही को जोड़ें लेकिन ध्यान रहे दही कम वसा वाली होनी चाहिए।
इसे भी पढें- ब्रेस्ट में सूजन: इन 6 कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाओं को योनि में खुजली महसूस होती है तो ऐसे में सबसे पहले इसके पीछे का कारण जानना जरूरी है। वहीं महिलाएं कुछ बचाव को अपना कर इस समस्या से दूर रह सकती हैं। इस लेख में बताए गए घरेलू उपचारों को अपनाकर भी यदि योनि में खुजली की समस्या दूर ना हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।