Doctor Verified

क्या गर्भावस्था में नाक से खून आना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। यहां जानिए, क्या गर्भावस्था में नाक से खून आना सामान्य है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भावस्था में नाक से खून आना सामान्य है? जानें डॉक्टर से


गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, इन बदलावों के कारण कभी-कभी कुछ असामान्य लक्षण देखने को मिलते हैं, जो मां बनने वाली महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसा ही एक लक्षण है नाक से खून आना यानी नोज ब्लीडिंग। जब किसी गर्भवती महिला को पहली बार नाक से खून निकलता दिखता है, तो वह घबरा सकती है और उसे किसी गंभीर समस्या का संकेत मान सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से बात की-

क्या गर्भावस्था में नाक से खून आना सामान्य है? - Is It Normal To Have A Nose Bleed During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं और नाक से खून आना (Nose bleeding) भी एक समस्या हो सकती है। हालांकि, यह हर महिला में नहीं होता है, फिर भी इसे लेकर कई सवाल उठते हैं कि क्या यह स्थिति सामान्य है या इससे कोई गंभीर समस्या जुड़ी हो सकती है। डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान नाक से रक्तस्राव सामान्य नहीं है और अधिकांश मामलों में यह चिंता का कारण नहीं होता। अधिकांश महिलाएं गर्भावस्था के पहले तिमाही में इस समस्या का अनुभव करती हैं। यदि यह समस्या बढ़ जाए या बार-बार हो, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला गिर जाए, तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

नाक से खून आने के कारण - What Is The Main Reason For Nose Bleeding During Pregnancy

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जो विभिन्न शारीरिक बदलावों का कारण बनते हैं। गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता है। ये हार्मोन रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं, जिससे नाक की रक्त वाहिकाएं नाजुक हो जाती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हल्की ठंड, या फिर नाक में सूजन होने पर रक्तस्राव हो सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था में होने वाले अन्य बदलावों के कारण नाक के अंदर सूजन और जलन हो सकती है। इससे नाक में रक्त वाहिकाएं टूट सकती हैं और रक्तस्राव हो सकता है। यह स्थिति 'pregnancy rhinitis' के रूप में जानी जाती है, जो नाक में सूजन और जलन की स्थिति होती है।

Nose Bleed During Pregnancy

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खांसी की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

गर्भावस्था के दौरान शरीर की इम्यूनिटी थोड़ी कम हो जाती है और इससे नाक में संक्रमण या सूजन बढ़ सकती है। अगर हवा बहुत शुष्क या ठंडी हो, तो भी नाक से खून आने की संभावना बढ़ सकती है।

नाक से खून आने को कंट्रोल करने के उपाय

  • नाक के अंदर की नमी बनाए रखने के लिए शुष्क हवा से बचें। आप ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकती हैं या गर्म पानी से भरी एक कटोरी पास रख सकती हैं ताकि कमरे में नमी बनी रहे।
  • नाक के अंदर सूखापन और जलन को कम करने के लिए आप सलाइन नाक स्प्रे या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • जब नाक से खून आ रहा हो, तो सिर को ऊपर रखें और नाक को धीरे-धीरे दबाएं ताकि ब्लीडिंग रोक सकें।
  • अगर नाक से खून आ जाए, तो किसी साफ और नम कपड़े से नाक को धीरे से साफ करें। कभी भी नाक को जोर से न रगड़ें या न दबाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
  • पर्याप्त पानी पीने, हल्की एक्सरसाइज करने और पर्याप्त नींद लेने से आपके शरीर की सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे नाक से खून आने की संभावना कम हो सकती है।

कब डॉक्टर से परामर्श लें?

अगर नाक से खून आने की समस्या हो या यदि इसके साथ अन्य लक्षण जैसे सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर या शरीर में सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी पूरी जांच करेंगे और यदि जरूरी हो तो सही उपचार की सलाह देंगे।

निष्कर्ष

गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आना एक सामान्य समस्या नहीं है, यह हार्मोनल बदलाव, बढ़े हुए रक्त प्रवाह या नाक में सूजन के कारण होती है। यदि यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में नहीं बनाना चाहिए यौन संबंध, डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version