Why are Good Bacteria Important in the Body : हमारे शरीर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। बुरे बैक्टीरिया शरीर को बीमार बनाने का काम करते हैं। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग इन बैक्टीरिया से खुद को बचने की कोशिश करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं। ये शरीर को सुचारू रूप से चलाने और कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में शरीर के अंदर हेल्दी बैक्टीरिया की जरूरत कई गुना बढ़ जाती है। आइए डॉ. तुषार तायल, लीड कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन सीके बिड़ला हॉस्पिटल गुरुग्राम (Dr. Tushar Tayal, Lead Consultant - Internal Medicine CK Birla Hospital Gurugram) से जानते हैं कि हेल्दी बैक्टीरिया जरूरी क्यों है और इससे शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं?
हेल्दी बैक्टीरिया क्या है?- What is Good or Healthy Bacteria
स्वस्थ बैक्टीरिया को प्रोबायोटिक्स भी कहा जाता है। इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा हो सकता है। ये हेल्दी बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने और पोषक-तत्वों को शरीर में अब्सॉर्ब करने में मदद करते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। ये बैक्टीरिया संतुलित इंटेस्टाइन माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं, जो एक मजबूत इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में मदद करते हैं।
बता दें कि प्रोबायोटिक्स शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकते हैं। इससे संक्रमण, दस्त और पाचन संबंधी विकार जैसे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं होने का खतरा कम होता है। वे इंटेस्टाइन और दिमाग के कनेक्शन पर अच्छा असर डालते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में योगदान देते हैं। ऐसे में तनाव और चिंता की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, स्वस्थ बैक्टीरिया वजन प्रबंधन में सहायता करते हैं, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अक्सर रहती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं तो ट्राई करें ये प्रीबायोटिक सलाद, हेल्थ को मिलेंगे और भी फायदे
प्रोबायोटिक्स को बढ़ाने के लिए क्या करें?- What to do to Increase Probiotics
- दही : दही में प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। दही को अपनी डाइट में शामिल करके आप पाचन-तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। दही का नियमित सेवन करने से पेट में गैस, अपच और दर्द से राहत मिलती है।
- ढोकला: ढोकला एक स्वादिष्ट प्रोबायोटिक फूड है। इसमें फोलिक एसिड, थायमिन, विटामिन-के और बायोटिन जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती हैं।
- केला: केला में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह फल ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमन्द साबित होता है।
- इडली: इडली एक प्रोबायोटिक फूड है। ये हमारे पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। इडली आसानी से पच जाती है। इसका सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग भी आसानी से कर सकते हैं। इडली हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी कम करती है।
- सॉयरक्राट: सॉयरक्राट एक प्रकार का जर्मन अचार है, जिसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। इससे पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
- किमची: किमची एक प्रकार का कोरियाई अचार है, जिसमें प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा होती हैं। इससे भी पाचन-तंत्र और ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ट्राई करें ये 3 प्रोबायोटिक रेसिपीज, रहेंगे स्वस्थ
बता दें कि ऊपर बताई चीजों को डाइट में शामिल करके आप शरीर में प्रोबायोटिक्स की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। बता दें कि प्रोबायोटिक्स का नियमित सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर आहार का सेवन करने से इंटेस्टाइन स्वस्थ रह सकता है। इससे ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version