सोते समय गला सूखना हो सकता है खतरनाक, जानें किन बीमारियों का होता है जोखिम

अगर रात को सोते समय आपका गला सूखता है तो यह कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं इनके बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
सोते समय गला सूखना हो सकता है खतरनाक, जानें किन बीमारियों का होता है जोखिम


Dry Throat While Sleeping Causes: कुछ लोगों को रात में सोते समय गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को बार-बार उठकर पानी पीना पड़ता है। इससे नींद खराब होती है। साथ ही, उसको अगले दिन थकान और आलस रहता है। दरअसल, सोते समय गला सूखने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। सोने से पहले अत्यधिक शराब का सेवन करना इसकी मुख्य वजह हो सकती  है। कुछ लोग खाना खाने के बाद भी पानी नहीं पीते हैं। इसकी  वजह से उनका गला सूखता  है। इसके अलावा, गला सूखने की कई अन्य वजह हो सकती हैं। इस लेख में आगे जानते हैं किन कारणों से रात में गला सूखने की समस्या हो सकती है। 

सोते समय गला सूखने की हो सकती हैं ये वजहें - Common Diseases Due To Extreme Thirst While Sleeping In Hindi

मुंह से सांस लेना

कुछ लोग  रात को सोते समय मुंह से सांस लेते हैं। ऐसे में उनकी आहार नली में रूखापन होने लगता है। इसकी  वजह से उनको सोते समय प्यास लग सकती है। यह समस्या तब होती है, जब व्यक्ति सोते समय नाक से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले पाता है। ऐसे में उनको मुंह से सांस लेनी पड़ती है, जिसकी वजह से उनकी नींद बार-बार खुल जाती है। 

dry mouth during sleeping

शरीर में पानी की कमी

कुछ लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। इसकी वजह से उनके शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को रात में नींद के दौरान गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सोने में परेशानी हो सकती है। इसकी  वजह से आपकी नींद में खलल पड़ती  है। 

शराब और कैफीन का सेवन करना

रात को  शराब का अत्यधिक सेवन करना या किसी काम को करते हुए कॉफी पीना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। कुछ लोगों की रात को सोने से पहले शराब या  कॉफी पीने की आदत होती है। इस आदत की वजह से सोते समय उनका गला सूख सकता है। इससे बचने के लिए रात में शराब और कैफीन न पिएं। 

डायबिटीज का संकेत

रात के समय डायबिटीज रोगियों को बार-बार प्यास लग सकती है। दरअसल, रात के समय ग्लूकोज को नियंत्रित करने के लिए शरीर को पानी की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों को डायबिटीज की वजह से बार-बार यूरिन पास करने के लिए उठना पड़ता है। ऐसे में पानी न पीने के कारण गला सूख सकता है। 

स्लीप एपनिया

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) में व्यक्ति को नींद में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इससे मरीज का स्लीप पैटर्न प्रभावित होता है। इस दौरान रोगी को नीद में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इस समस्या में कोर्टिसोल का  स्तर बढ़ सकता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को प्यास लग सकती है। इसके अलावा, स्लीप एपनिया में व्यक्ति को खर्राटे आते हैं। ऐसे में व्यक्ति का गला सूख सकता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या सोते हुए आपका भी सूखता है गला? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Dry Throat While Sleeping Causes: इस अलावा, कुछ तरह की दवा लेने के चलते भी आपका गला रात के समय सूख सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही, समस्या ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

Congenital Rubella: रुबेला की शुरुआत कैसे होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer