क्या सोते हुए आपका भी सूखता है गला? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Dry Throat While Sleeping Causes In Hindi: सोते हुए मुंह सूखने की समस्या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानतें है इसके कारण और बचाव -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सोते हुए आपका भी सूखता है गला? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय


क्या अक्सर रात में सोते समय आपका गला सूखता है? क्या बीच रात में प्यास लगने के कारण आपकी नींद टूट जाती है? अगर ऐसा बार बार होता है, तो आपको इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। रात में सोते समय मुंह में सूखेपन की समस्या अक्सर बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, बढ़ती उम्र में मुंह में पर्याप्त लार ना बनने के कारण सोते हुए मुंह सूखने की समस्या होने लगती है। हालांकि, रात के समय मुंह में सूखेपन की समस्या के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कई मामलों में रात में सोते हुए मुंह सूखने की समस्या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आप लंबे समय से रात में सोते हुए मुंह सूखने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रात में सोते हुए गला क्यों सूखता है? (Sote Huye Gala Kyon Sukhta hai?) या सोते हुए गला सूखने के कारण क्या है -

सोते हुए गला सूखने का कारण -  Dry Throat While Sleeping Causes In Hindi

शरीर में पानी की कमी 

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने के कारण सोते हुए गले में सूखापन और दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दे हैं। 

डायबिटीज 

डायबिटीज के मरीजों को सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने के कारण सोते हुए गला सूख सकता है। दरअसल, हमारी किडनी शरीर से अतिरिक्त शुगर को पेशाब के रास्ते से बाहर निकलती है। इस वजह से पेशाब बहुत ज्यादा आता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो प्यास ज्यादा लगती है। 

इसे भी पढ़ें: अच्छी और गहरी नींद के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

मुंह खोलकर सोना 

कुछ लोगों का मुंह सोते समय अपने आप खुल जाता है, जिसके कारण गले में सूखापन आने लगता है। रात को मुंह खोलकर सोने के कारण रातभर बाहर की हवा गले और मुंह में लार को सुखा देती है। इसके अलावा, सर्दी-खांसी होने पर भी लोग मुंह से सांस लेना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से भी सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है। 

Dry-Throat

पॉलीडिप्सिया

सोते हुए गले सूखने की समस्या पॉलीडिप्सिया के कारण हो सकती है। यह एक तरह की बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसे बहुत सारा पानी पीने की जरूरत है। इस बीमारी में व्यक्ति को सोते हुए गले में सूखापन और बहुत तेज प्यास महसूस हो सकती है। अगर आप भी रात में गला सूखने की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

अधिक तेल-मसाला या नमक

सोते हुए गला सूखने का कारण बहुत अधिक तेल मसाले और नमक वाले भोजन का सेवन करना हो सकता है। दरअसल, मसाले और नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसके कारण रात को सोते हुए प्यास लगने और गला सूखने की समस्या हो सकती है। 

सोते हुए गला सूखने से बचाव -  Dry Throat While Sleeping Prevention In Hindi

  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें। दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। 
  • ज्यादा मसाले और नमक का सेवन न करें। इसके कारण शरीर में भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। 
  • तंबाकू-सिगरेट आदि का सेवन करने से बचें। कई बार धूम्रपान से भी गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 
  • रात में सोते हुए मुंह से सांस लेना बंद करें, क्योंकि इसकी वजह से मुंह में सूखापन की परेशानी हो सकती है। 
  • कैफीन वाली चीजें, जैसे - चाय, कॉफी आदि के कारण भी मुंह में सूखेपन की शिकायत हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें:  रात में सोते समय पैरों के नीचे लगाएं तकिया, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Dry Throat While Sleeping Causes In Hindi: सोते हुए गला सूखना सामान्य है। लेकिन, कई मामलों में सोते हुए गला सूखना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में, डॉक्टर को दिखा लेना जरूरी होता है।

Read Next

जोड़ों में सूजन क्यों आती है? जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version