
Fruits To Eat during Intestinal Inflammation: आंतों में सूजन की समस्या या इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज, होने पर अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी आंत पहले ही तनाव की स्थिति में होती हैं। इसके अनुसार ही अपने फूड्स चुनने होते है। लेकिन अगर आप इस दौरान कुछ भारी या अनहेल्दी खाते हैं, तो इससे आपको आंतें बहुत प्रभावित होती हैं। इससे पेट में दर्द और दस्त आदि की समस्या काफी गंभीर हो सकती है। साथ ही अन्य लक्षण भी बदतर हो सकते हैं। ऐसे में जो लोग आंत की सूजन से परेशान रहते हैं, उन्हें एक सवाल अक्सर परेशान करता है, कि इस दौरान फलों का सेवन किना सेफ है? साथ ही आंत में सूजन होने पर किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट और डाटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो आंत में फल का सेवन पूरी तरह सेफ है, हालांकि आपको कौन से फल खाने चाहिए इसका भी काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन सेफ है और आपको आंतों की सूजन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

आंतों की सूजन में कौन से फल खाने चाहिए- Fruits To Eat During Intestinal Inflammation In Hindi
1. सेब खाएं
सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं, यह इनमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और डाइट्री फाइबर से भी भरपूर होते हैं। बस आपके सेब का सेवन करते समय ध्यान यह रखना है कि आपको सेब को हमेशा छिल्का उतारकर खाना है। आप इसे हल्का भूनकर, पेस्ट बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढें: क्या टाइफाइड बुखार में दूध पी सकते हैं? जानें इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय
2. पपीता खाएं
इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पपैन और काइमोपैन होता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह सूजन से लड़ने में बहुत प्रभावी हैं। यह पाचन को स्वस्थ रखने में भी बहुत लाभकारी है।
3. केले खाएं
केला बहुत नरम होते हैं, साथ ही आंत में सूजन को भी नहीं बढ़ाते हैं। यह आसानी से पच जाते हैं और शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करते हैं।
4. नाशपाती और आड़ू
दोनें ही का सेवन आंत में सूजन होने पर किया जा सकता है। हालांकि अगर डिब्बाबंद नाशपाती और आड़ू का सेवन करें तो यह अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें चाशनी में डुबोकर रखा जाता है, जो उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है, जिनके पेट में सूजन होती है। इनमें फाइबर की मात्रा होती है, जिससे इन्हें पचाना आसान होती है।
5. आम
गर्मियों के मौसम में आम का सेवन आंत में सूजन होने पर किया जा सकता है। हल्के से मध्यम आंत की सूजन की समस्या में इसका सेवन सेफ माना जाता है।ि
इसे भी पढें: करी पत्ता से ब्लड शुगर कंट्रोल कैसे करें? जानें प्रयोग के 3 आसान तरीके
6. खरबूजा और तरबूज
गर्मियों में आप इन दोनों फलों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और पचने में भी आसान होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version