.jpg)
Herbs To Clean Blood Vessels: जंक और प्रोसेस्ड फूड की लत बीमारियों की वजह बन सकती हैं। पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव मौजूद होते हैं, जो हार्मोन्स का बैलेंस बिगाड़ सकते हैं। जंक फूड के कारण पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इस तरह का खाना पचने के बजाय शरीर में टॉक्सिन बनकर जमा होने लगता है। इसके कारण ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये टॉक्सिन हमारे ब्लड वेसल्स में जाकर भी जमने लगते हैं। ऐसे में खून में गंदगी जमने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसलिए ब्लड वेसल्स को क्लीन करना जरूरी है। ब्लड वेसल्स को साफ करने के लिए कई जड़ी-बूटियां भी फायदेमंद होती हैं। आइये इस लेख में जानें ब्लड वेसल्स को साफ करने के लिए कुछ जड़ी-बूटियां।
.jpg)
ब्लड वेसल्स को साफ करने के लिए जड़ी-बूटियां- Best Herbs to clean blood vessels
लहसुन- Garlic
आयुर्वेद में लहसुन को एक जड़ी-बूटी माना गया है। क्योंकि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से लेकर जोड़ों के दर्द तक लहसुन फायदेमंद होता है। इसी तरह ब्लड वेसल्स क्लीन करने के लिए भी लहसुन असरदार होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड को क्लॉट करने में मदद करता है। इससे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसे आप खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे खाली पेट कच्चा या भुना हुआ भी खा सकते हैं।
अदरक- Ginger
अदरक एक बेहतरीन हर्ब है जो कई बीमारियों में काम आती है। खांसी-जुकाम से लेकर शरीर की सूजन कम करने के लिए भी अदरक फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये गुण ब्लड को क्लीन करने में मदद करते हैं। इससे इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। आप अदरक को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। यह बॉडी के लिए डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है।
इसे भी पढ़ें- ये 5 जूस धमनियों (Arteries) की करते हैं सफाई, कम हो सकता है हार्ट की बीमारियों का खतरा
अर्जुन की छाल- Arjun Bark
ब्लड वेसल्स को साफ करने के लिए अर्जुन की छाल फायदेमंद होती है। यह हार्ट फंक्शन को बूस्ट करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल खत्म करने में मदद करता है। इससे ब्लड वेसल्स से गंदगी साफ होती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है। आप अर्जुन की छाल की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। लेकिन सेवन किसी डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
हल्दी- Turmeric
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर से गंदगी साफ होती है। यह नसों को साफ करने में मदद करती है। हल्दी के सेवन से कई इंफेक्शन का खतरा कम होता है। अगर शरीर में कोई चोट या सूजन है, ऐसे में भी हल्दी फायदेमंद होती है। आप हल्दी की चाय या इसे खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे गर्म दूध में डालकर भी लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें कारण और बचाव का तरीका
इन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के सेवन से आपको ब्लड वेसल्स क्लीन करने में मदद मिलेगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर हो इनका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version