
How to Eat Cumin in Constipation in Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में जीरे का उपयोग खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए डाइटीशियन भी जीरा पानी पीने की सलाह देते हैं। दरअसल, जीरे को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरा पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है, इससे पेट की सूजन और दर्द में आराम मिलता है। साथ ही, जीरे का उपयोग नैचुरल लैक्सेटिव के रूप में भी किया जाता है, जिससे अपच और कब्ज को ठीक करने में मदद (Cumin Seeds Good for Constipation) मिलती है। जीरा शरीर में जमा हानिकारक विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में भी मदद करता है। जीरे का सेवन करने से मल त्याग को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप अपनी डाइट में जीरे को जरूर शामिल करें। अब आप सोच रहे होंगे कि कब्ज में जीरा कैसे खाएं? या फिर कब्ज में जीरे का उपयोग कैसे करें? (Kabj me Jeera Kaise Khaye)
कब्ज में जीरा कैसे खाएं?- How to Eat Cumin in Constipation in Hindi
1. जीरे को पानी में उबालकर लें- Cumin Seeds Boiled in Water
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो जीरे को पानी में उबालकर ले सकते हैं। जीरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे गैस और अपच की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, धीरे-धीरे कब्ज की समस्या भी दूर होने लगती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच जीरा डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छानकर पी लें। रोजाना सुबह और शाम को जीरे वाला पानी (Cumin Water in Hindi) पीने से पेट आसानी से साफ होने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी में खाएं जीरा पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त लाभ
2. जीरा पाउडर और शहद- Cumin Powder with Honey
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा पाउडर को शहद के साथ मिलाकर (Cumin Powder with Honey for Constipation) भी ले सकते हैं। दरअसल, जीरे में फाइबर अधिक होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है। जीरा नैचुरल लैक्सेटिव है, जो पाचन विकार (Digestive Disorder) को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आप जीरे को भून लें। अब इसका पाउडर बनाएं और फिर शहद के साथ मिलाकर खा लें। जीरा और शहद बवासीर जैसी गंभीर बीमारी से भी छुटकारा दिला सकते हैं।
3. जीरा को पानी में भिगोकर रखें- Cumin Soaked in Water
जीरे को पानी में भिगोकर लेने से भी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच जीरा मिला लें। अब इस पानी को रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी (Cumin Water on an Empty Stomach in Hindi) पीने से कब्ज को ठीक करने में मदद मिल सकती है। अगर आप रोज सुबह जीरे का पानी पिएंगे, तो पेट आसानी से साफ हो सकता है। अगर आप चाहें तो इसमें अदरक का रस भी मिला सकते हैं।
4. भुना हुआ जीरा- Roasted Cumin Seeds
कब्ज होने पर आप सीधा भुना हुआ जीरा भी खा (Roasted Cumin Seeds for Constipation) सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच जीरा लें। इन्हें तवे पर गहरा होने तक भून लें। अब आप रोज सुबह या रात को सोते समय भुने हुए जीरा को पानी के साथ ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, आप चाहें तो भुने हुए जीरे को खाना खाने के बाद भी ले सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और अपच से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान पिएं जीरे का पानी, दर्द और ऐंठन से मिलेगी राहत
How to Eat Cumin in Constipation in Hindi: अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप भी जीरे का सेवन कर सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए जीरे को पानी में भिगोकर, पानी में उबालकर या फिर शहद के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। इन तरीकों से जीरा खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं या फिर कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही जीरे का सेवन करें।