Health Benefits Of Mango Shake For Kids: आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और जब बात बच्चों की आती है, तो ये बच्चों का मनपसंद फल होने के साथ हेल्दी भी होता है। आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। बच्चों को इसका स्वाद काफी पसंद होता है और ये गर्मी में बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। कई बच्चे इसे काटकर खाने के साथ इसका मैंगो शेक पीना भी काफी पसंद करते है। मैंगो शेक पीने से बच्चों का पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उनका वजन बढ़ने में भी मदद मिलती है। मैंगो शेक बच्चों को पिलाने से बच्चो की हड्डियां मजबूत होती है और उनके शरीर की थकावट दूर करने में मदद मिलती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
वजन बढ़ाने में मददगार
बच्चों को मैंगो शेक देने से उनका वजन तेजी से बढ़ता है। मैंगो शेक को दूध में मिलाकर बनाने से इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को इसको देने से उनका हेल्दी वेज गेन होता है। लेकिन ध्यान रखें रोज बच्चों को इसको देने से बचें।
आंखों की रोशनी बढ़ाएं
जी हां, बच्चो को मैंगो शेक पिलाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है और आंखे लंबे समय तक स्वस्थ भी रहती है। मैंगो में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंखों में सूखेपन की समस्या को भी कम करता है।
तेज याददाश्त
बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से याददाशत को तेज करने में मदद मिलती है।आम में ग्लूटामिन एसिड पाया जाता है, जो मेमोरी को बूस्ट करने के साथ याद करने की क्षमता को भी बढ़ता है। बच्चों को इसको पिलाने से उनका शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में हाथ हो गए हैं धूप से टैन? कालापन दूर करेंगे घर पर बने ये 3 स्क्रब
स्किन के लिए फायदेमंद
बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से बच्चों की स्किन हेल्दी रहती है। मैंगो शेक बच्चों की स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट करता है और उनकी स्किन को मुलायम बनाता है। मैंगो शेक पीने से बच्चों की स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग भी रहती है।
एनीमिया से बचाव
बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से उनके शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ एनीमिया से भी बचाव होता है। आम में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।
बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से कई फायदे मिलते है। हालांकि, 3 साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चों को मैंगो शेक दें और देने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version