
Can Diabetics Drink Mango Shake In Hindi: डायबिटीज के रोगी क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं और कब-कब खा रहे हैं। ये सब बातें उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर उन्होंने अपनी डाइट का सही तरह से ख्याल नहीं रखा है, तो उनका ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में उनकी सेहत बिगड़ सकती है। डायबिटीज के मरीजों के यह कंडीशन सही नहीं होती है। आपको बता दें कि अगर ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, तो मरीज को हार्ट संबंधी बीमारी हो सकती है। ऐसे मरीजों को तुरंत डॉक्टर की इमर्जेंसी मदद की जरूरत होती है। बहरहाल, इन दिनों गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। बाजार में खूब आम मिलने लगे हैं। आम की बनी तरह-तरह की रेसिपीज को लोग एंजाय कर रहे हैं। खासकर, मैंगो शेक इन दिनों खूब पिया जाता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए यह जान लेना जरूरी है कि क्या वे मैंगो शेक पी सकते हैं? या यह उनके सेहत के लिए नुकसानदायक है। आइए, इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं।
क्या डायबिटीज के मरीज मैंगो शेक पी सकते हैं?- Can Diabetics Drink Mango Shake In Hindi
डायबिटीज के रोगी, किसी भी सामान्य लोगों की तरह मैंगो शेक पी सकते हैं। इस बात की पुष्टि दिव्या गांधी भी करती हैं। उनका कहना है कि ये सही है कि डायबिटीज के मरीज भी गर्मी के दिनों में मैंगो शेक का आनंद उठा सकते हैं। लेकिन, उन्हें मैंगो शेक पीने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि डायबिटीज के रोगियों के लिए फल को छीलकर, काटकर और चाबकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जबकि, किसी भी फल का जूस, स्मूदी या शेक ब्लड शुगर के स्तर को तुंरत बढ़ा सकता है। इसी तरह, जब वे मैंगो शेक पीते हैं, तो इससे पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर करना चाहिए।’ मैंगो शेक पीने से पहले डायबिटीज के मरीजों को किस तरह की बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस संबंध में हम आगे जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डायबिटीज के रोगी मैंगो शेक पीने से पहले रखें जरूरी बातों का ध्यान
पोर्शन साइज का ध्यान रखें
मैंगो में प्राकृतिक रूप से शुगर की मौजूदगी होती है। ऐसे में अगर कोई डायबिटीज का मरीज मैंगो शेक पीना चाहता है, तो उसे इसका पोर्शन साइज का ध्यान रखना चाहिए। मैंगो शेक में चीनी या आर्टिफिशियल स्वीटनर का इसतेमाल करने से बचें। ध्यान रखें, ऐसी चीजों का उपयोग से ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है।
फ्रेश आम का मैंगो शेक पिएं
इन दिनों बाजार में कई तरह के डिब्बाबंद मैंगो शेक भी मिलते हैं। आप इन्हें पीने से बचें। बेहतर रहेगा कि घर में ही मैंगो शेक बनाएं। मैंगो शेक बनाने के लिए फ्रेश आम चनें। ये पौष्टि भी होते हैं, इससे ब्लड शुगर के बढ़ने का रिस्क भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: Mango and Diabetes: क्या डायबिटीज रोगी भी खा सकते हैं आम? जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
मैंगो शेक में नट्स मिक्स करें
मैंगो शेक अपने आप में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। डायबिटीज के रोगी इसमें नट्स, सीड्स या दही मिक्स करके पी सकते हैं। इस तरह के शेक से प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स का ध्यान रखें
आम में मॉडरेट से लेकर हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका मतलब है कि आम का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसलिए, ऐसे आम चुनें, जिसक ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। ऐसे आम ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मैंगो शेक ज्यादा पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
ब्लड शुगर लेवल चेक करें
डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर के स्तर को चेक करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप मैंगो शेक पीना चाह रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि इससे पहले अपने ब्लड शुगर की जांच कर लें। अगर ब्लड शुगर सामान्य है, तो आप मैंगो शेक पी सकते हैं।
एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
वैसे तो डायबिटीज के मरीजों का किसी तरह की डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। इसी तरह, गर्मी के दिनों में आप मैंगो शेक पीना चाहते हैं, तो इस बारे में एक अपने डाइटिशियन से बात कर लें। वे आपको सही गाइडेंस देंगे। इससे बेहतर हेल्थ में भी मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version