उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Vomiting Home Remedies: उल्टी को रोकने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय करने से उल्टी में जल्द आराम मिलता है। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 27, 2023 17:00 IST
उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Vomiting Home Remedies: उल्टी किसी भी समय आ सकती है। उल्टी की समस्या अनपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज के कारण भी होती हैं। कई बार उल्टी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति काफी असहज महसूस करने लगता है। कई लोग उल्टी को रोकने के लिए कई तरह की दवाइयों और चूर्ण आदि का सेवन भी करने लगते हैं। ये चीजें लेने से भी कई बार तुरंत आराम नहीं होता है। ऐसे में उल्टी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। इन उपायों को करने से तुरंत आराम मिलने के साथ अनपच की समस्या भी दूर होगी। कई बार उल्टी के साथ ही जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में इन घरेलू उपायों को करने से ये परेशानी भी दूर होगी। आइए जानते हैं उल्टी रोकने के घरेलू उपायों के बारे में।

अदरक

अदरक से उल्टी की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। उल्टी होने पर अदरक को काटकर खाया जा सकता है या फिर इसे एक गिलास पानी में उबालकर सिप करके पिएं। ऐसा करने से उल्टी से राहत मिलेगी और अपच की समस्या भी दूर होगी।

garlic

सौंफ 

सौंफ की मदद से भी उल्टी को रोका जा सकता है। सौंफ गैस, एसिडिटी की समस्या को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं। उल्टी होने पर सौंफ के दानों को लेकर चबाएं। अगर इससे भी राहत न मिलें, तो 1 चम्मच सौफ को 1 गिलास पानी में उबाल लें। उसके बाद पानी को हल्का गुनगुना होने पर पिएं।

इसे भी पढ़ें- पैरों की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

लौंग

लौंग औषधियों गुणों से भरपूर होती हैं। उल्टी की समस्या होने पर लौंग को चबाएं या फिर इसे 1 कप पानी 2 से 4 दाने लौंग के लेकर पानी में 5 मिनट के लिए उबालें। अब इस पानी को हल्का गुनगुना होने पर पिएं। ये पानी उल्टी रोकने के साथ मोशन सिकनेस की समस्या को भी दूर करता है।

अजवायन 

अजवायन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको लेने से पेट की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। उल्टी होने पर अजवायन को लेने के लिए अजवायन को काले नमक के साथ भून लें। अब इस मिश्रण को हल्के गुनगुने पानी के साथ 1/2 चम्मच खा लें। इस मिश्रण को लेने से उल्टी से राहत मिलती है और जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। 

दालचीनी

दालचीनी की मदद से भी उल्टी को कम किया जा सकता है। इसको लेने के लिए 1 गिसाल पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को डाल कर कुछ देर के लिए उबलने दें। जब ये पानी उबल जाएं, तो इसे हल्का गुनगुना होने पर पिएं।

उल्टी को रोकने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer