
Antioxidant Rich Fruits for Healthy Weight Loss: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। मोटापे की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां जैसे डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोग और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ सकता है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन कई बार इतना कुछ करने के बाद भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में डाइट में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर फलों को शामिल किया जा सकता हैं। इन फलों के सेवन से सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। यह फल शरीर के मोटापे को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखते हैं। इन फलों के सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि वजन कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट भरपूर फल कौन से खाने चाहिए।
इस पेज पर:-
अनार
अनार शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ उच्च एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन से भी बचाते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो वजन को तेजी से कम करता है। अनार के सेवन से शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ वजन को भी तेजी से कम करती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एलाजिक एसिड और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं, जो वजन कम करने के साथ शरीर की सूजन से भी राहत देता है। स्ट्रॉबेरी अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है।

सेब
सेब शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विशेष रूप से फ्लेवोनोइड्स जो सूजन को कम करने के साथ वजन को भी कम करते हैं। सेब के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। सेब पाचन-तंत्र को भी मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ें- Weight Loss Mistakes: डिनर के बाद न करें ये गलतियां, वरना कभी कम नहीं होगा वजन
क्रैनबेरी
क्रैनबेरी के सेवन से वजन कम किया जा सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के साथ इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है।
आलूबुखारा
आलूबुखारा में विटामिन के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होने के साथ तेजी से वजन भी कम होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ पेट को भी हेल्दी रखता है। आलूबुखारा पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए इन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version