Expert

ओबिसोजीन्स के कारण मोटापा कम करने में हो सकती है परेशानी, जानें क्या है ओबिसोजीन्स

हार्मोन में बदलाव की वजह से वजन कम करने में समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं इनसे बचने के उपाय  
  • SHARE
  • FOLLOW
ओबिसोजीन्स के कारण मोटापा कम करने में हो सकती है परेशानी, जानें क्या है ओबिसोजीन्स


ओबेसोजन क्या है- What is Obesogens In Hindi

ओबेसोजेन पर्यावरण में पाए जाने वाले रसायन हैं, जो शरीर के हार्मोन निंयत्रण की प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं। इसकी वजह से वजन बढ़ सकता है। यह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद जैसे प्लास्टिक, कीटनाशकों और ब्यूटी प्रोडक्ट में पाए जा सकते हैं। सामान्य ओबेसोजन में बिस्फेनॉल ए (बीपीए), फेथलेट्स, पेरफ्लूरूक्टेनोइक एसिड (पीएफओए), और कुछ कीटनाशक शामिल हैं।

weight loss journey problems

हार्मोनल बदलाव

ओबेसोजेन शरीर के हार्मोन, विशेष रूप से  मेटाबॉलिज्म और भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स को प्रभावित कर सकते हैं। यह आपके शरीर में फैट जमा होने वाले फैक्टर्स को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, यह थायराइड के लक्षणों को भी बढ़ा सकते हैं। 

वजन घटाने में बाधा

जब शरीर ओबेसोजेन के संपर्क में आता है, तो व्यक्ति मेटाबॉलिज्म संबंधी परिवर्तनों का अनुभव कर सकता है। इससे वजन कम करना कठिन हो जाता है। ये केमिकल्स फैट जमा को बढ़ावा दे सकते हैं। एनर्जी को कम कर सकते हैं, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो सकता है। 

ओबेसोजेन के प्रभाव को कैसे कम करें - How To Treat Obesogens In Hindi

नेचुरल प्रोडक्ट अपनाएं

इससे बचने के लिए व्यक्ति को नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट की तलाश करें, जो सिंथेटिक केमिकल और एडिटिव्स फ्री हों। 

घरेलू उपायों को अपनाएं

पुराने केमिकल युक्त क्लीनजिंग प्रोडक्ट को बदलें। इसकी जगह पर आप सिरका, बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। घरेलू उपायों को अपनाएं इससे आप केमिकल युक्त चीजों से बच सकते हैं। 

अपना पानी फिल्टर करें

अपने पीने के पानी से संभावित हानिकारक पदार्थों को हटाने के लिए हाई क्वालिटी वाला पानी पिएं। प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले बीपीए और फेथलेट्स ओबेसोजेन में शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या नारियल पानी पीकर वजन कम किया जा सकता है? 

मोटापे को कम करने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही, डाइट में बदलाव करने से मोटापे की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। 

 

Read Next

वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 4 दालें, डाइट में इस तरीके से करें शामिल

Disclaimer