आलूबुखारा खाने से आपको मिलेंगे सेहत से जुड़े ये 9 फायदे, जानें इसके कुछ नुकसान भी

आलूबुखारा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। इसके सेवन से वजन कम करने से लेकर कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

 

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Mar 09, 2021 16:02 IST
आलूबुखारा खाने से आपको मिलेंगे सेहत से जुड़े ये 9 फायदे, जानें इसके कुछ नुकसान भी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

स्वस्थ शरीर के लिए अपने डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करना जरूरी होता है। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो सब्जियों को अपने डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन फल को अपने डाइट का हिस्सा बनाना भूल जाते हैं। लेकिन आपको बता दे कि नियमित रूप से अपने आहार में 1 फल को शामिल करना बहुत ही जरूरी होता है। जिस तरह आप अपने आहार में सब्जियों को शामिल करते हैं। उसी तरह अपने डाइट में 1 फल को शामिल करना बहुत ही जरूरी है। फल हम में से अधिकतर लोगों को पसंद है। लेकिन हर एक की रुचि स्वाद के अनुसार अलग-अलग होती है। किसी को अंगूर बहुत पसंद होते हैं, तो वहीं कोई संतरा खाना बहुत ही पसंद करता है। स्वाद के हिसाब से सभी के खाने की पसंद अलग है। इन फलों में से एक है आलूबुखारा। आलूबुखारा उन लोगों की पसंद है, जिन्हें खट्टे और मीठे फलों का स्वाद बहुत ही पसंद होता है। यह फल ना सिर्फ स्वाद से भरा है. बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि के काफी फायदेमंद हैं।

आपको बता दें कि आलूबुखारा गुलाब परिवार का फल है। इसे कई लोग प्लम भी कहते हैं। देखने में यह टमाटर जैसा लगता है। हम में से कई लोग इस फल का स्वाद काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ठंडे इलाकों में इस फल की पैदावर अधिक होती है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि आलूबुखारा इम्यून पावर को बूस्ट करने में मददगार है। क्योंकि यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। अन्य पोषक तत्वों की बात की जाए तो आलूबुखारा कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई तत्वों से भरपूर होता है। इस फल के सेवन से आपके सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं आलूबुखारा खाने के फायदे और नुकसान (Plums benefits and Side effects) -

आलूबुखारा खाने के फायदे (Benefits of Plums)

दिल को रखे स्वस्थ

नियमित रूप से आलूबुखारा के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कई रिसर्च में देखा गया है कि आलूबुखारा का जूस पीने से ब्लड प्रेशर लेवल कम किया जा सकता है। इस रिसर्च में साबित किया गया है कि आलुबुखारा के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारी का बचाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर होने से ब्लड सेल्स पर इसका दवाब बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है। 

कब्ज की परेशानी होगी दूर

आलूबुखारा में हाई फाइबर होता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक है। रिसर्च में पाया गया है कि सूखे आलूबुखारे में फेनोलिक कंपाउंड होता है, जो मल त्यागने की परेशानी को दूर करता है। वहीं, फाइबरयुक्त आहार आपके कब्ज की परेशानी को दूर कर मल को हल्का करने में आपकी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें - खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन होता है दुरुस्त, जानिए इसके अन्य फायदे 

कैंसर से करे बचाव 

आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आलूबुखारा अर्क ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। रिसर्च में बताया गया है कि सूखा आलूबुखारा में फाइबर और पॉलीफेनोल्स होता है, जो पेट में होने वाले कैंसर के जोखिमों को कम करने में सहायक होता है।  

डायबिटीज को कर सकता है कंट्रोल 

आलूबुखारा ही नहीं, बल्कि सूखा आलूबुखारा भी सेहत के लिए फायदेमंद है। एक्सपर्ट के अनुसार, सूखा आलूबुखारा में बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक है। आपको बता दें कि आलूबुखारा भले ही स्वाद में मीठा होता है, लेकिन यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता नहीं है। सूखे आलूबुखारा को आप स्नैक्स के तौर पर नियमित रूप से खा सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक 

मोटापे के कंट्रोल करने में आलूबुखारा फायदेमंद है। एक्सपर्ट के अनुसार, आलूबुखारा में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके वजन को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। पेट भरा होने से यह आपके भूख को कंट्रोल करती है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि आलूबुखारा आपके वजन को कंट्रोल करने में मददगार है।  

कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम 

सूखे आलूबुखारा के सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर नियमित रूप से इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने का कार्य करती है।  

इसे भी पढ़ें - शरीर में क्यों होती है विटामिन डी3 की कमी, जानिए इसके प्रमुख कारण, लक्षण और बचाव के टिप्स 

हड्डियों को करे मजबूत  

आलूबुखारा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार है। सूखे आलूबुखारा के सेवन से आप अपनी कमजोर हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से आप अपने बोन मिनरल डेंसिटी को सुधार सकते हैं।  

आंखों को रखे स्वस्थ  

आंखों को स्वस्थ रखने में आलूबुखारा फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन ई और विटामिन सी की अधिकता होती है। ये दोनों पोषक तत्व आपकी आंखों की रोशनी को सुधारने में आपकी मदद कर सकते हैं। मोतियाबिंद जैसी समस्या के रोकथाम में आप इसका सेवन कर सकता हैं।  

इम्यूनिटी करे बूस्ट

आलूबुखारा में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए इम्यून पावर को बूस्ट करने में असरदार है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के टिश्यूज को रिपेयर करने में असरदार है। इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में यह बहुत ही असरदार है। 

आलूबुखारा के नुकसान (Side Effects of Plums) 

आलूबुखारा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसके कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए खाने से पहले जान लें कि कहीं आपको इससे एलर्जी तो नहीं।  

अत्यधिक आलूबुखारा के सेवन से आपको डायरिया की शिकायत हो सकती है। दरअसल, इसमें लैक्सेटिव (पेट को साफ करने का गुण ) होता है, जो दस्त का कारण भी बन सकता है।  

इसे भी पढ़ें - ब्राजील नट्स में होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व, डायटीशियन से जानें ब्राजील नट्स खाने के 9 फायदे और कुछ नुकसान 

यह पोटैशियम से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप आलूबुखारा का सेवन अधिक करते हैं, तो आपके शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है। जिसके कारण छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, जी मिचलाना जैसी कई अन्य शिकायतें होने की संभावना बढ़ जाती है।  

अधिक आलूबुखारा के सेवन से गैस की परेशानी बढ़ सकती है।  

आलूबुखारा कई गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आप इसके इन गुणों का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसानदेय हो सकता है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। 

 
Disclaimer