Doctor Verified

वाटर रिटेंशन कंट्रोल करने के लिए पिएं जौ की चाय, जानें बनाने का तरीका

जौ की चाय का सेवन करने से वॉटर रिटेंशन की समस्या कंट्रोल होती है। जानें यह शरीर के लिए कैसे काम करती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वाटर रिटेंशन कंट्रोल करने के लिए पिएं जौ की चाय, जानें बनाने का तरीका


Health Benefits of Barley Tea: वॉटर रिटेंशन की स्थिति में शरीर के आंतरिक हिस्सों में दर्द होने लगता है। इससे ग्रस्त व्यक्ति के हाथ-पैर और उंगलियों में सूजन रहने लगती है। चेहरा फुला हुआ नजर आने लगता है। इसके कारण शरीर में चुभन या असहनीय दर्द भी हो सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। वॉटर रिटेंशन कंट्रोल करने के लिए जौ की चाय भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें वॉटर रिटेंशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में जौ की चाय पानी कैसे फायदेमंद है। 

water

वॉटर रिटेंशन में कैसे फायदेमंद है जौ की चाय? Barley Tea Benefits In Water Retention

जौ का पानी एक नेचुरल डायरैटिक है। इसमें सेवन से शरीर में भरा हुआ पानी पेशाब के जरिये बाहर आ जाता है। इससे शरीर की सूजन कम होती है। साथ ही, शरीर चुभन या असहनीय दर्द से भी राहत मिलती है। जौ की चाय का सेवन करना यूटीआई की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने और सेवन का तरीका 

सेहत के लिए जौ की चाय के फायदे- Health Benefits of Barley Tea

पाचन में सहायता- Aids Digestion

जौ की चाय पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन सम्बन्धित समस्याएं भी कम होती हैं। इससे पेट और शरीर की सूजन काफी कम होती है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- Rich In Antioxidants

जौ की चाय में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा और बालों के साथ समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 

वेट मेंटेन करने में फायदेमंद- Support Weight Management

जौ की चाय वेट मेंटेन रखने में मदद करती है। इसमें कैलोरी कम होती है। जिससे इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। 

नींद में सुधार करता है- Promote Better Sleep

यह चाय पीने से नींद में सुधार भी होता है। यह बॉडी और माइंड को रिलैक्स करती है। इसलिए इसके सेवन से अच्छी नींद आती है। 

बॉडी को हाइड्रेट रखता है- Hydrate The Body

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए जौ की चाय फायदेमंद है। इसमें मौजूद मिनरल्स बॉडी में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जौ की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें आसान रेसिपी

यूरिनरी हेल्थ के लिए फायदेमंद- Support Urninary Health

यूटीआई को कंट्रोल करने के लिए यह चाय फायदेमंद है। यह इंफेक्शन को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही, इसके सेवन से ओवरऑल यूरिनरी हेल्थ में फायदा होता है। 

वॉटर रिटेंशन में जौ की चाय कैसे बनाएं? How To Make Barley Tea In Water Retention 

रात में एक चम्मच जौ 2 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तो इसकी चाय बनकर तैयार हो जाएगी। गरमागरम चाय का सेवन करें। इसे आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

Read Next

कटहल के पत्तों की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer