तेजी से बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण वर्तमान में लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो रही हैं। जिनसे तुरंत निजात पाने के लिए लोग सैलून में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स लेते है, जिनमें कई तरह के केमिकल्स का उपयोग होता है। सैलून में होने वाले ट्रीटमेंट्स का तुरंत स्किन पर असर दिखाई देता है लेकिन कुछ समय के बाद स्किन फिर से खराब होने लगती है। दरअसल, केमिकल भरे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी स्किन को खराब करते हैं। ऐसे में कई लोग स्किन को बेहतर करने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आपको अपनी स्किन को बेहतर बनाना है तो इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा और पोषक तत्वों स भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना होगा। इसके अलावा आयुर्वेद में जायफल जैसे मसालों का स्किन पर इस्तेमाल भी बताया गया है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) चेहरे पर निखार के लिए जायफल का इस्तेमाल और इसके फायदे-नुकसान बता रहे हैं।
स्किन पर जायफल लगाने के फायदे और नुकसान - Benefits And Side Effects Of Applying Nutmeg On Skin In Hindi
स्किन पर जायफल लगाने के फायदे - Benefits Of Applying Nutmeg On Skin
1. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर जायफल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर होने वाली जलन, खुजली, पिंपल्स और एक्ने को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
2. जायफल में मौजूद गुण स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होते हैं और रंगत भी बेहतर हो सकती है।
3. बदलते मौसम में अक्सर लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है, ऐसे में जायफल के इस्तेमाल से स्किन की नमी बरकरार रहती है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है।
4. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जायफल चेहरे पर उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से फाइन लाइंस कम होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
5. आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को कम करने में भी जायफल लाभदायक साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर नजर आ रहे हैं बढ़ती उम्र के लक्षण, तो डाइट में शामिल करें ये स्ट्रॉबेरी ड्रिंक, मिलेगा फायदा
स्किन पर जायफल लगाने के नुकसान - Side Effects Of Applying Nutmeg On Skin
1. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को जायफल का स्किन पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। सेंसिटिव स्किन पर जायफल लगाने से जलन का एहसास हो सकता है।
2. जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है उन्हें चेहरे पर जायफल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
3. जायफल को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुछ लोगों को जायफल लगाने के बाद लाल रंग के चकत्ते हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है खीरा और शहद, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
स्किन पर जायफल लगाने का सही तरीका - How To Use Nutmeg On Skin
जायफल को पानी की मदद से घिसकर चेहरे पर लगाने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप जायफल को घिसकर शहद के साथ मिलाकर भी स्किन पर लगा सकते हैं। जायफल को चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ताजे पानी से साफ करें। जायफल मेलेनिन को कम करता है और यूवी किरणों से स्किन को बचाता है। इसके अलावा जायफल काले धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में भी सहायक होता है।
जायफल का स्किन पर इस्तेमाल लाभदायक होता है लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं तो जायफल लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik