जायफल और मिश्री साथ में खाने से दूर होती हैं शरीर की ये 6 समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका

जायफल और मिश्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर स्किन की परेशानी दूर की जा सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जायफल और मिश्री साथ में खाने से दूर होती हैं शरीर की ये 6 समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका

जायफल कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। वहीं, मिश्री भी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। जायफल और मिश्री का मिश्रण शरीर को कई फायदे दे सकते हैं। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि जायफल और मिश्री का मिश्रण स्किन से लेकर सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर कर सकता है। कई आयुर्वेदिक औषधी में इसका मिश्रण होता है। आज हम इस लेख में जायफल और मिश्री के फायदों के बारे में जानेंगे। 

1. यूरिन इंफेक्शन की परेशानी होगी दूर

जायफल और दूध का एक साथ सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन की परेशानी दूर हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए जायफल को घिस लें। अब इसमें 1 चम्मच मिश्री लें। अब इन दोनों सामग्री को दूध में मिक्स करके पिएं। इससे यूटीआई की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर जायफल का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

2. स्किन को करे बेदाग

स्किन को बेदाग बनाने के लिए आप अपने चेहरे पर जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जायफल को दूध के साथ घिस लें। अब इसमें थोड़ी सी मिश्री मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर कुछ समय के लिए लगाएं। नियमित रूप से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से मुंहासों की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह स्किन पर निखार लाने में आपकी मदद कर सकता है। 

3. अर्थराइटिस के दर्द से राहत

जायफल में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाया जाता है, जो गठिय़ा के दर्द को दूर करने में प्रभावी है। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिल लसकता है। नियमित रूप से दूध के साथ मिश्री और जायफल का मिश्रण लेने से अर्थराइटिस में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है। 

4. अनिद्रा से छुटकारा

मिश्री और जायफल का सेवन करने से अनिद्रा की परेशानी दूर हो सकती है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करके नींद लाने में प्रभावी होता है। इसके अलावा यह सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ जायफल का पाउडर और मिश्री को मिक्स करके लें। इससे काफी गहरी और अच्छी नींद आएगी। 

5. मुंह की बदबू से छुटकारा

मिश्री और जायफल का मिश्रण मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में  प्रभावी है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण सांसों में आने वाली बदबू को कम कर सकता है। साथ ही कैविटी से छुटकारा दिला सकता है। मुंह से आने वाली बदबू की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना रात के समय मिश्री और जायफल को गुनगुने दूध के साथ लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - शहद और जायफल का मिश्रण दूर करता है ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

6. सर्दी-जुकाम से राहत

जायफल और मिश्री का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी होता है। इसका मिश्रण खांसी-जुकाम जैसी परेशानी को कम कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खांसी से राहत दिलाता है। साथ ही शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बूस्ट कर सकता है।

मिश्री और जायफल का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैँ।  यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ मुंह की बदबू और स्किन की परेशानी कम कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी भी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा चाहती हैं तो पिएं ये 2 हर्बल ड्रिंक्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer