हम सभी की किचन में आसानी से मिलने वाला जायफल त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी-एजिंग को रोकने और सूरज की किरणों से त्वचा के होने वाले डैमेज को रोकने के गुण होते हैं। इसके अलावा जायफल में घाव भरने की भी क्षमता होती है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। तो वहीं, जायफल त्वचा की समस्याएं जैसे एक्ने, दाने आदि को दूर करने में भी कारगर है। जायफल त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे जायफल कैसे त्वचा के लिए लाभकारी है।
त्वचा के लिए जायफल के फायदे
1. डेड स्किन सेल्स को हटाए
जायफल का प्रयोग डेड स्किन सेल्स को हटाने में प्रयोग में लाया जाता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रियां और अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। पर यह भी ध्यान रखें कि जायफल त्वचा के लिए एक घरेलू उपचार है। यह डॉक्टरी इलाज नहीं है। अगर आपको त्वचा संबंधी ऐसी कोई परेशानी होती है तो उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
टॉप स्टोरीज़
2. मुहांसों से दिलाए निजात
मुहांसों की समस्या एक आम समस्या है। यह अक्सर गर्मियों के मौसम में लोगों को परेशानी करती है। मुहांसे चेहरे की रंगत बिगाड़ देते हैं। यह देखा गया है कि कई हर्बल क्रीम भी जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। जायफल में सूक्ष्म बैक्टीरिया को मारने वाले गुण होते हैं। ऐसे में यह मुहांसों को दूर करता है। त्वचा को निखारता है।
इसे भी पढ़ें : इन 6 फूलों से दूर होंगी त्वचा संबंधी परेशानियां, जानें कैसे
3. त्वचा के संक्रमण को करे दूर
जायफल का त्वचा के लिए फायदा है, यह हम जानते हैं। लेकिन जायफल त्वचा संबंधी संक्रमण को भी दूर करता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। त्वचा पर सुक्ष्म बैक्टीरिया से जो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती हैं, जायफल के प्रयोग से इनसे भी छुटकारा मिलता है।
4. चेहरे की रंगत सुधारने में मददगार
जायफल के प्रयोग से डेड स्किन सेल्स त्वचा से बाहर निकलते हैं। यही वजह है कि चेहरे की रंगत साफ होती है। जब मृत कोशिकाएं चेहरे से बाहर निकलती हैं, तो यह चेहरा साफ होने लगता है। त्वचा की रंगत साफ करने के लिए इसे फेसपैक की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए नींबू और दही में जायफल का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे लगाने के बाद चेहरे का साफ पानी से धो लें और एक अच्छा मॉश्चराइजर लगा लें। इससे चेहरे साफ होगा।
इसे भी पढ़ें : जायफल से तैयार करें ये 5 फेस पैक, स्किन और चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती
5. एंटी-एजिंग को रोकने में मददगार
किचन में पाया जाने वाला जायफल आपकी सेहत को भी ठीक रखता है और आपकी त्वचा को भी। इसके प्रयोग से बढ़ती उम्र के चेहरे पर जो निशान होते हैं, उनसे छुटकारा मिलता है। जायफल झुर्रियों को रोकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह बढ़ती उम्र के निशान को भी दूर करता है। इसके लिए आप दही और दही में जायफल का पाउडर मिलाकर प्रयोग में ला सकते हैं। पर ध्यान रहे कि कोई भी चीज त्वचा पर सीधे लगाने से पहले हाथ पर लगाकर देख लें, अगर आपको हाथ पर कोई दिक्कत नहीं हो रही है तभी चेहरे पर लगाएं। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तब भी जायफल का प्रयोग न करें।
6. ऑइली स्किन से दिलाए राहत
जिन लोगों की स्किन ऑयली है उनके लिए जायफल फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए यह ऑइली त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
चेहरे पर जायफल लगाने के नुकसान
- अगर जायफल को बार-बार चेहरे पर लगाया जाता है तो इससे आपका चेहरा रूखा पड़ सकता है।
- अगर आपका चेहरा संवेदनशील है तो जलन भी महसूस हो सकती है।
- कोई भी घरेलू उपचार प्रयोग में लाने से पहले और उसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। अगर यह आपकी स्किन को सूट न करे तो न लगाएं।
घर की किचन में पाया जाने वाला जायफल त्वचा के लिए कई रूपों में फायदेमंद है। यह मुहांसों से लेकर झुर्रियों को दूर करने में भी मददगार है।
Read More Article On Skin Care In Hindi