Doctor Verified

क्या टेस्टोस्टेरोन की मदद से लंबाई बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Does Testosterone Increase Height In Hindi: टेस्टोस्टेरोन सीधे तौर पर हाइट बढ़ाने में कारगर भूमिका नहीं निभाता है। तो फिर लंबाई बढ़ाने में इसकी क्या भूमिका है? लेख में जानिए-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टेस्टोस्टेरोन की मदद से लंबाई बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Can Testosterone Make You Taller In Hindi: हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट लंबी हो। इसके लिए, लोग तरह-तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। विशेषकर, पेरेंट्स अपने बच्चों की हाइट को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। ऐसे में वे ऐसे तमाम तरीके अपनाते हैं, जिससे उनके बच्चे की हाइट की ग्रोथ सही हो। बाजार में कई तरह के ऐसे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने का दावा करते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने का कोई विशेष तरीका नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ नेचुरल तरीके से बढ़ता है। हां, कुछ हद तक फिजिकल एक्टिविटीज इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। बहरहाल, हमारे शरीर में दो तरह के हार्मोन होते हैं, जो हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि टेस्टोस्टेरोन (Kya Testosterone Se Height Badhti Hai) ऐसा हार्मोन है, जो हाइट ग्रो करने में मदद करता है। तो यहां सवाल यह उठता है कि क्या वाकई ऐसा होता है? यानी  क्या टेस्टोस्टेरोन हाइट बढ़ाता है? या यह महज एक मिथक है? इस बारे में हमने नवी मुंबई स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की। आप भी जानें, इस बारे में।

क्या टेस्टोस्टेरोन आपको लंबा कर सकता है?- Can Testosterone Increase Height

Can Testosterone Increase Height

यह सच है कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मसल्स को बूस्ट करने में मदद करता है। लेकिन, यह कहना कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मदद से हमारा कद ऊंचा हो सकता है, सही नहीं होगा। असल में, टेस्टोस्टेरोन इनडाइरेक्टली हमारी हाइट को बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप आसान तरीके से समझ सकते हैं। विशेषकर, टीनएज में टेस्टोस्टेरोन की वजह से हाइट में वृद्धि हो सकती है। लेकिन, हाइट ग्रोथ में इसका डाइरेक्ट रोल नहीं होता है। टेस्टोस्टेरोन, टेस्टिकल्स से और कुछ हद तक एडरनल ग्लैंड से रिलीज होता है। एडरनल ग्लैंड किडनी के ठीक ऊपर मौजूद एक छोटा ग्लैंड है। प्यूबर्टी के दौरन टेस्टोस्टेरोन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यूं तो यह सीधे तौर पर लंबाई को बढ़ाने में कोई भूमिका नहीं निभाता है। लेकिन, जो दो हार्मोन ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं, उनके प्रोडक्शन को प्रभावित अवश्य करता है। इसमें ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन और इंसुलिन ग्रोथ फैक्टर शामिल हैं। जब टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, तो इन दोनों हार्मोनों के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जाती है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इस तरह देखा जाए, तो टेस्टोस्टेरोन की भूमिका को कुछ हद तक हाइट बढ़ाने में स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन, यह डाइरेक्ट नहीं है।

इसे भी पढ़ें: युवावस्था के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है! एक्सपर्ट से जानें लंबाई से जुड़े ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

ज्यादा टेस्टोस्टेरोन होने के फायदे

  • टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक होने पर पुरुषों में मसल्स मास बढ़ता है, जो उनकी फिजिकल परफॉर्मेंस में सुधार करता है और स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है।
  • टेस्टोस्टेरोन की अधिक मात्रा से बोन डेंसिटी भी बेहतर होती है। इससे हड्डियों के फ्रैक्चर होने का जोखिम कम होता है।
  • टेस्टोस्टेरोन मूड को एन्हैंस करने का भी काम करता है। यही नहीं, शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है, तो डिप्रेशन के लक्षणों में भी कमी देखी जा सकती है।
  • टेस्टोस्टेरोन के कारण शारीरिक संबंध बनाने की चाह बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में ग्रोथ हार्मोन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय, तेजी से होगा विकास

ज्यादा टेस्टोस्टेरोन के नुकसान

टेस्टोस्टेरोन बढ़ने के सिर्फ फायदे ही नहीं है। अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए, तो पुरुषों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जैसे-

  • अधिक टेस्टोस्टेरोन के कारण पुरुषों में एग्रेशन यानी गुस्सा बढ़ सकता है।
  • टेस्टोस्टेरोन के बढ़ते स्तर की वजह से पुरुषों को बहुत ज्यादा मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है और वे अक्सर चिड़चिड़े हो सकते हैं।
  • अगर टेस्टोस्टेरोन का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो ऐसे में हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम भी बढ़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

दांतों का इलाज कराने में लगता है डर? जानें डेंटल एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version