How To Boost Growth Hormone In Kids In Hindi: आज के समय में अक्सर देखा जाता है कि बच्चों की ग्रोथ सही तरह से नहीं होती है। वे कमजोर दिखते हैं और जरा सी फिजिकल एक्टिविटी करते ही थकान से भर जाते हैं। कई बार, तो बच्चे अपनी उम्र से कम उम्र के नजर आते हैं। इस तरह की स्थिति जाहिर है, पेरेंट्स के लिए चिंताजनक होती है। इस तरह की सिचुएशन से निपटने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों के ग्रोथ हार्मोन को बढ़ावा देने की कोशिश करे। सवाल है, वे ऐसा कैसे कर सकते हैं? बहुत आसान है। इसके लिए यहां दिए गए तरीकों को आजमा सकते हैं, जिस बारे में हमने मेडिकेयर हॉस्पिटल, नवी मुंबाई के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरजोहन मेश्राम (Head of Pediatric Intensive Care Department) से बात की।
अच्छा खाने की आदत बनाएं
‘मेरा बच्चा कुछ नहीं खाता।’ आजकल ज्यादातर मांओं के मुंह से यही बात सुनने को मिलती है। लेकिन, पेरेंट को चाहिए कि वे अपने बच्चे को कई तरह की हेल्दी चीजें जरूर खिलाएं। खाने की हेल्दी हैबिट बच्चों में ग्रोथ हार्मोन को बढ़ावा देने में मदद करती है। बच्चे को आप अंडा, मछली, नट्स, मौसमी फल और मौसमी सब्जियां जरूर खाने के लिए दें। इनमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स बच्चों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं और उनके बेहतर ग्रोथ में भी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन की कमी से रुक जाता है विकास, जानें इसके लक्षण और कमी दूर करने के उपाय
फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं
बच्चों में ग्रोथ हार्मोन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें फिजिकल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करें। इसके तौर पर आप एक्सरसाइज करने के कह सकते हैं। विशेषकर, एरोबिक एक्सरसाइज ग्रोथ हार्मोन के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। हेल्थ लाइन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, "एक्सरसाइज की मदद से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन बढ़ सकता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करते हैं।" इसी तरह, पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को भी एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट करते रहें।
इसे भी पढ़ें: नहीं बढ़ रही है बच्चों की लंबाई, तो आजमाएं कद बढ़ाने वाले ये 5 प्राकृतिक नुस्खे
स्लीपिंग पैटर्न पर ध्यान दें
आजकल बच्चे वयस्कों की ही तरह देर रात तक स्क्रीन पर अपना टाइम बिताते हैं। भले वे मोबाइल, लैपटॉप या आईपैड में कोई जरूरी काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद, उन्हें सोते समय अपने पास स्क्रीन चाहिए। आपको बता दें कि इससे उन्हें अच्छी नींद नहीं मिलती। ये बच्चे देर रात तक जगते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। अगर स्कूल के लिए जल्दी उठना पड़े, तो इससे नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। बच्चों के लिए अच्छा स्लीपिंग पैटर्न उनके ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
डॉक्टर की मदद लें
अगर तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे में ग्रोथ हार्मोन नहीं बढ़ रहा है, तो पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास जाएं। वे बच्चे का टेस्ट करेंगे। ग्रोथ हार्मोन न बढ़ने का कारण पर फोकस करें। बच्चे के साथ खुलकर बात करें। इसके बाद, जो जरूरी उपचार होगा, वे करेंगे। बच्चे को वे कुछ दवाईयां भी दे सकते हैं। पेरेंट्स को चाहिए कि वे डॉक्टर की सलाह पर दी गई दवाओं को बच्चे को समय पर दें। इसके अलावा, डॉक्टर बच्चे की लाइफस्टाइल में जो बदलाव करने को कहें, आप उसे अमल में जरूर लाएं।
image credit: freepik