Expert

सुबह की ठंड में नहीं होंगे बीमार, एक्‍सपर्ट ने बताया वार्मअप रूटीन जो रखेगा आपको हेल्‍दी

सर्दियों की ठंड में सही वार्मअप न करने पर सर्दी-जुकाम, जकड़न और चोट का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के 10 मिनट के वार्मअप से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, मांसपेशियां गर्म होती हैं और इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह की ठंड में नहीं होंगे बीमार, एक्‍सपर्ट ने बताया वार्मअप रूटीन जो रखेगा आपको हेल्‍दी

सर्दियों की सुबह जितनी सुहावनी लगती हैं, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है, खासकर तब, जब सही वार्मअप न किया जाए। ठंड में शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और इम्यूनिटी भी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में सीधे एक्सरसाइज शुरू करने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही सर्दी-जुकाम, मांसपेशियों में खिंचाव या शरीर में जकड़न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ठंड में सुबह की शुरुआत एक वार्मअप रूटीन से होना चाहिए। यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव बनाता है, बल्कि पूरे दिन एनर्जी बढ़ाने, मूड सुधारने और बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इस लेख में जानेंगे एक आसान वार्मअप रूटीन, जो आपको ठंड में भी मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।


इस पेज पर:-


warm-up-in-winters

1. हल्का कार्डियो करें- Light Cardio Warm Up

  • ठंड में शरीर सुस्त रहता है।
  • सुस्‍ती से बचने के ल‍िए वार्मअप की शुरुआत हल्के कार्डियो (Cardio) से करें, कुछ देर चलें या टेड्रम‍िल पर वॉक करें।
  • दो मिनट एक ही जगह पर चलें (Marching On Spot)।
  • एक मिनट हल्की जॉग‍िंग (Jogging) करें।
  • 30 सेकेंड हैंड स्विंग्स करें।
  • यह शरीर में गर्माहट लाकर ब्लड फ्लो बढ़ाता है और पूरे शरीर को एक्‍ट‍िव बनाता है।

इसे भी पढ़ें- आधे से ज्यादा लोग एक्सरसाइज से पहले नहीं करते वार्मअप, जानें क्यों है ये जरूरी और इसे करने के 3 सरल तरीके

2. गर्दन और कंधे की स्ट्रेचिंग करें- Neck & Shoulder Stretching

  • ठंड में गर्दन और कंधे सबसे ज्यादा जकड़ते हैं।
  • गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाएं।
  • कंधों को आगे-पीछे 10-10 बार रोटेट करें।
  • यह स्ट्रेचिंग तनाव कम करती है और स्‍ट‍िफनेस को दूर करती है।

3. आर्म सर्कल्स- Arm Circles

  • दोनों हाथों को गोल घुमाते हुए 10 से 15 बार करें।
  • इससे ऊपरी शरीर को गर्म रखने में मदद म‍िलती है।

4. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें- Deep Breathing Exercise

  • सांसों को कंट्रोल करने से शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं।
  • एक मिनट हल्‍की सांस लें और धीरे से छोड़ें।
  • एक मिनट पेट से सांस लें और छोड़ें।
  • यह फेफड़ों को खोलता है, ऑक्सीजन बढ़ाता है और इम्‍यून‍िटी को सपोर्ट करता है।

निष्कर्ष:

सर्दियों की सुबह में सही वार्मअप रूटीन न सिर्फ आपको बीमारियों से बचाता है, बल्कि शरीर को दिनभर एनर्जेट‍िक रखता है। हल्के कार्डियो से लेकर स्ट्रेचिंग और सही ब्रीदिंग तक, ये छोटे-छोटे कदम आपकी मांसपेशियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

पैदल चलकर जी सकते हैं लंबी और हेल्‍दी लाइफ, एक्‍सपर्ट ने बताए कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 18, 2025 18:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS