Expert

अगर आप रोजाना प्लैंक करते हैं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

प्लैंक एक्सरसाइज पूरे शरीर के कोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना प्लैंक करते हैं तो इसका आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
अगर आप रोजाना प्लैंक करते हैं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में फिट रहने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि हम अपने फिटनेस का खास ध्यान रखें। फिट रहने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना बहुत जरूरी है। लोग अपने फिटनेस रूटीन में कई तरह के एक्सरसाइज, योगासन आदि शामिल करते हैं। इन्हीं एक्सरसाइज में प्लैंक को फलकासन के रूप में भी जाना जाता है। यह एक आसान लेकिन बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे बिना किसी उपकरण के बहुत कम जगह और बहुत कम समय में किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर को मजबूत बनाती है, खासकर आपके कोर मसल्स को। लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आप रोजाना प्लैंक करते हैं तो इसका आपकी सेहत पर क्या असर होगा। आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि रोजाना प्लैंक करने से क्या होगा?


इस पेज पर:-


रोजाना प्लैंक करने से क्या होता है?

रोजाना प्लैंक करने से आपकी सेहत पर कई तरह का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसमें-

1. कोर स्ट्रेंथ में सुधार

प्लैंक एक बेहतरीन कोर-वर्कआउट्स में से एक है, जो आपके एब्स, ऑब्लिक, लोअर बैक और हिप मसल्स को मजबूत बनाता है। रोजाना प्लैंक करने से पूरे शरीर की स्थिरता और ताकत बढ़ती है। कोर मजबूत होने से आपके पेट की चर्बी कम होती है और कमर दर्द से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज प्लैंक्स कर सकते हैं? जानें इसके-फायदे नुकसान

2. बेहतर संतुलन और स्थिरता

प्लैंक करने के दौरान आपका पूरा शरीर एक स्थिर स्थिति में रहता है, जो न सिर्फ कोर, बल्कि कंधों, पैरों और ग्लूट्स को भी एक्टिव करता है। इन सभी मसल्स के मजबूत होने पर शरीर का संतुलन बढ़ता है। ऐसे में रोजाना प्लैंक करने से शरीर की स्थिरता को बढ़ावा मिलता है, जिससे आप चलने, दौड़ने और अन्य शारीरिक गतिविधियों को कंट्रोल कर सकते हैं। यह खासकर उम्र बढ़ने पर गिरने या चोट लगने के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

3. शरीर नियंत्रण में सुधार

प्लैंक एक पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जिसमें कई मसल्स एक साथ काम करते हैं। इसलिए, जब आपके शरीर के अलग-अलग हिस्से एक साथ काम करना सीखते हैं तो समन्वय बेहतर होता है। यह आपके हाथ-पैर की ताकत और कंट्रोल को बढ़ावा देता है, जो आपके रोजमर्रा की गतिविधियों में नजर आता है।

1 (41)

4. चोट का कम जोखिम

कोर मसल्स के कमजोर होने पर यह शरीर के वजन को सहन नहीं कर पाता है, जिसके कारण कई बार कमर दर्द और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। प्लैंक करने से कोर, पीठ और कंधों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे शरीर पर गलत तरीके से पड़ने वाला दबाव नहीं पड़ता है। इसके साथ ही, मांसपेशियों का संतुलन बेहतर होने से चोट लगने का जोखिम कम होता है।

5. पूरे शरीर की सक्रियता

प्लैंक को कोर एक्सरसाइज माना जाता है, लेकिन इसके दौरान शरीर के कई हिस्से एक साथ एक्टिव रहते हैं, जिसमें पेट, कंधे, छाती, पीठ, ग्लूट्स, जांघें और हाथ शामिल है। प्लैंक जैसी साधारण सी मुद्रा आपके पूरे शरीर को एक्टिव कर देती है, जिससे यह फुल-बॉडी वर्कआउट के रूप में भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: साइड एल्बो प्लैंक एक्सरसाइज से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे करने का आसान तरीका

6. मेटाबोलिज्म को बढ़ावा

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें कई मसल्स एक साथ एक्टिव होते हैं, जिससे शरीर ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। नियमित रूप से प्लैंक करने से बेसल मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शरीर आराम की अवस्था में भी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, लंबे समय तक करने से फैट लॉस में मदद मिलती है। सर्दियों या कम एक्टिविटी करने पर भी यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है।

7. बेहतर पोस्चर

खराब पोस्चर के कारण पीठ में दर्द, कंधे में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। रोजाना प्लैंक करने से रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है। कंधे, गर्दन और पीठ को सही स्थिति में रहने में मदद करता है, इससे आपके पॉश्चर की स्थिति में सुधार होता है।

निष्कर्ष

रोजाना प्लैंक करने से शरीर पर कई तरह के सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, जिसमें कोर को मजबूत बनाने और संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, चोट के जोखिम को कम करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पोस्चर में सुधार भी करता है।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • रोज सुबह 1 minute प्लैंक करने से क्या-क्या फायदे होंगे?

    प्लैंक एक आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जिसमें आपको लंबे समय तक स्थिर रहना होता है। यह वर्कआउट के दौरान और उसके बाद संतुलन में सुधार करने में मदद करता है।  
  • प्लैंक कितनी देर तक करना चाहिए?

    प्लैंक करने की अवधि आपकी फिटनेस के लेवल पर निर्भर करती है, शुरुआत में लोगों को 10 से 30 सेकेंड के कई सेट करने चाहिए, जबकि ज्यादा दिन गुजर जाने के बाद 1 से 2 मिनट तक प्लैंक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि 2 मिनट से ज्यादा प्लैंक करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फायदा आपको कम मिल सकता है।
  • हफ्ते में कितनी बार प्लैंक करना चाहिए?

    अपने वर्कआउट रूटीन में आपको हफ्ते में लगभग 3 से 5 बार प्लैंक करना चाहिए। यह आपकी कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है और पोस्चर में बी सुधार करता है।

 

 

 

Read Next

अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 21, 2025 18:34 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS