Sat Sep 19, 2026 | 01:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

सुबह उठते ही चक्कर आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

सुबह उठते ही चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं। इससे बचने के लिए धीरे-धीरे उठें, पर्याप्त पानी पिएं और गंभीर लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लें।
सुबह उठते ही चक्कर आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानेंसुबह उठते ही चक्कर आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कई बार लोगों को सुबह उठने पर चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं। इसके कारण दिन की शुरुआत ठीक से नहीं हो पाती है। इसको अक्सर लोग पोषक तत्वों की कमी समझ लेते हैं, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि सुबह उठते ही चक्कर क्यों आने लगते हैं? आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

सुबह उठने पर चक्कर आने के कारण

डॉ. पूजा के अनुसार, बिस्तर से उठते ही थोड़ी देर के लिए चक्कर आ सकते हैं, क्योंकि जब कोई व्यक्ति लेटने की स्थिति से अचानक खड़ा होता है, तो ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए गिर सकता है। इस स्थिति को पोस्चरल या ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है। डिहाइड्रेशन, कम खाना-पीना, ज्यादा गर्मी, अल्कोहल और कुछ दवाइयां इस समस्या को बढ़ा सकती हैं।

कुछ लोगों को कई घंटों तक लेटे रहने के बाद अचानक खड़े होने पर भी हल्का चक्कर या सिर भारी महसूस हो सकता है। आमतौर पर थोड़ी देर बैठने या स्थिर खड़े रहने पर यह एहसास ठीक हो जाता है।

1. पानी की कमी के कारण

शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को सोकर उठने पर चक्कर आने, बेचैनी होने और कमजोरी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अचानक चक्कर आने के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? डॉक्‍टर से जानें

2. कम खान-पान के कारण

कम खान-पान और सही खाना न खाने के कारण लोगों को शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके कारण भी व्यक्ति को सुबह उठने पर चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

what could be the reasons for feeling dizzy immediately after waking up in the morning 1what could be the reasons for feeling dizzy immediately after waking up in the morning 1

3. ज्यादा गर्मी के कारण

कई बार ज्यादा गर्मी में रहने के कारण शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलित होने की समस्या होती है, जिससे उठने पर चक्कर आने और कमजोरी की समस्या हो सकती है।

4. ज्यादा अल्कोहल के कारण

ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने से भी शरीर में पानी की कमी की समस्या होती है, जो चक्कर आने का कारण हो सकता है।

5. दवाइयों के कारण

कई बार कुछ दवाइयां हैवी होती है और इसके साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों को चक्कर आने और बेचैनी होने की समस्या हो सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

Cleveland Clinic के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी), दवाइयों, स्लीप एपनिया, हार्ट फेलियर और बेनाइन पैरोक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो (BPPV) जैसी समस्याओं के कारण व्यक्ति को सुबह उठने पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार चक्कर आने की वजह सिर्फ लो-बीपी नहीं, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

इन कारणों से भी आ सकता है सुबह के समय चक्कर

डॉ. पूजा आगे बताती हैं, सुबह चक्कर आने के स्वास्थ्य से जुड़े कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे-

  • ब्लड शुगर का कम होना
  • एनीमिया यानी खून की कमी।
  • कान के अंदरूनी हिस्से की समस्या।
  • माइग्रेन की समस्या।
  • दवाओं का असर।
  • नींद से जुड़ी समस्याएं।

लक्षण से जानें चक्कर का कारण

डॉ. पूजा बताती हैं, चक्कर किस तरह का आ रहा है, इससे संभावित कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान दिया जा सकता है। जैसे-

  • अगर ऐसा लगे कि सब कुछ घूम रहा है, तो यह शरीर का संतुलन बिगड़ने या कान के अंदरूनी हिस्से की समस्या का संकेत हो सकता है।
  • बेहोशी जैसा महसूस होना ब्लड प्रेशर या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या के कारण हो सकता है।

डॉ. पूजा आगे कहती हैं, ऐसे में लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि चक्कर कब आते हैं?, कितनी देर तक रहते हैं? और क्या सिर घुमाने या खड़े होने पर ऐसा होता है?

सुबह चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. पूजा का कहना है, सुबह उठने पर चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

  • धीरे-धीरे उठना।
  • खड़े होने से पहले बिस्तर के किनारे पर बैठना चाहिए।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेना।
  • अचानक अपनी स्थिति (पोजीशन) न बदलना।

ऐसा करने से चक्कर से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पूजा बताती हैं, जो लोग ब्लड प्रेशर या अन्य नियमित दवाएं ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना अपनी दवा की खुराक यानी डोज में बदलाव नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। जैसे-

  • बार-बार या तेज चक्कर आना।
  • बेहोश होना।
  • सीने में दर्द।
  • तेज सिरदर्द।
  • शरीर के एक तरफ कमजोरी या सुन्नपन।
  • बोलने में परेशानी।
  • देखने में बदलाव।
  • शरीर का संतुलन बिगड़ना।
  • लगातार उल्टी होना।

इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, क्योंकि ये लक्षण किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं।

निष्कर्ष

सुबह सोकर उठने पर व्यक्ति को डिहाइड्रेशन, अल्कोहल का अधिक सेवन करने, कम खान-पान, ज्यादा गर्मी, दवाइयों, ब्लड शुगर, खून की कमी, माइग्रेन, नींद से जुड़ी समस्याएं और कान के अंदर के हिस्से से जुड़ी समस्याओं के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए धीरे-धीरे उठें, खड़े होने से पहले बिस्तर के किनारे पर बैठें, अचानक से अपनी पोजीशन न बदलें और दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।

ध्यान रहे, बार-बार या तेज चक्कर आने, सीने में दर्द, बेहोशी, देखने या बोलने में परेशानी, तेज सिरदर्द और बैलेंस बिगड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ये समस्याएं किसी गंभीर परेशानी का कारण हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चक्कर किसकी कमी से आते हैं?

    शरीर में खून की कमी होने, ब्लड शुगर, विटामिन बी12, विटामिन डी और शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
  • सुबह उठने पर क्या परेशानी होती है?

    सुबह उठने पर ज्यादा थकान, कमजोरी, सिरदर्द, भारीपन, जोड़ों में अकड़न, सुबह के समय घबराहट और हाथों-पैरों में झुनझुनी होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

बिना ज्यादा काम किए भी रहती है कमजोरी और थकान? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 19, 2026 12:28 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content