क्या आपको लिफ्ट में चढ़ते ही आते हैं चक्कर? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान

कुछ लोगों को लिफ्ट में चढ़ते ही चक्कर आने लगते हैं। इसके क्या कारण और इलाज हैं? आइए डॉक्टर से जानते हैं विस्तार में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको लिफ्ट में चढ़ते ही आते हैं चक्कर? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान


Feel dizzy in a lift causes: आजकल लिफ्ट यानी एलीवेटर, हम सबकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है, क्योंकि लिफ्ट से आराम से पहुंच जाते हैं, बटन दबाते ही मिनटों में ऊपर मंजिल से ग्राउंड फ्लोर या नीचे से ऊपर पहुंच जाते हैं। बड़े शहरों की जिंदगी में घर हो या ऑफिस, लिफ्ट के बिना जीवन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। एलीवेटर सुविधा के साथ-साथ कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनती जा रही है। दरअसल, कुछ लोग जैसे ही लिफ्ट में चढ़ते हैं, उन्हें चक्कर आने लगते हैं, सर घूमने लगता है। हालांकि, लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य समस्या है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना यह खतरनाक भी साबित हो सकती है।

इसके क्या कारण हैं और इसका इलाज क्या है? ये जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल के न्यूरो एंड स्पाइन विभाग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण गुप्ता से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में चढ़ते ही चक्कर आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

लिफ्ट में चक्कर आने के कारण-Causes of dizziness in the elevator?

कुछ लोगों को लिफ्ट में बार-बार चक्कर आते हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे इमोशन सिकनेस, चिंता या तनाव आदि। हालांकि, यह समस्या कुछ ही लोगों को होती है, लेकिन यह कोई आम समस्या नहीं है। आइए जानते हैं क्या संभावित कारण हैं।

वेस्टिबुलर सिस्टम में गड़बड़ी

दरअसल, वेस्टिबुलर सिस्टम हमारे कान और दिमाग के बीच एक नेटवर्क का काम करता है। जब यह ठीक से काम नहीं करता है, तो यह समस्या हो सकती है। जब लिफ्ट ऊपर जाती है या नीचे आती है, तब यह सिस्टम व्यक्ति को भ्रमित कर सकता है और चक्कर आ सकते हैं।

बीपी हो जाता है कम

डॉ. गुप्ता कहते हैं, कुछ लोगों को ऑर्थोस्टेटिक हाइपरटेंशन की समस्या होती है। यह समस्या ब्लड प्रेशर कम होने का ही एक रूप है। इस स्थिति में जब आप लिफ्ट में जाते हैं, उठते या बैठते हैं तो चक्कर आ सकते हैं। जिन लोगों को यह रोग है, उनको लिफ्ट में चक्कर आ सकते हैं।

dizziness

एंग्जायटी या पैनिक

एंग्जायटी में किसी व्यक्ति को चिंता, बैचेनी, डर या घबराहट होती है। तो वहीं पैनिक अटैक में चक्कर आना, अचानक से डर लगना, पसीना आना आदि। ये सब समस्याएं होने लगती हैं और भीड़ वाली जगह या बंद जगहों में भी असहजता महसूस होती है। इस परेशानी से गुजरने वाले लोग भी लिफ्ट में घबराहट, सांस फूलना और चक्कर की समस्याओं से जूझ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नींद की कमी से चक्कर क्यों आते हैं? जानें डॉक्टर से वजह

लिफ्ट में चक्कर आए तो क्या करें-What to do if you feel dizzy in an elevator?

लिफ्ट में चक्कर आने पर खुद को उस वक्त के लिए शांत करें और जरूरी है कुछ और बातों का भी ध्यान रखें।

1. लिफ्ट में सही तरीके से खड़े हों।

लिफ्ट में हमेशा पीछे की दीवार के सहारे खड़े होने की कोशिश करें। इसके अलावा कभी भी लिफ्ट में आंखें बंद न करें और सामने की ओर देखें। इससे क्या होता है? दरअसल, आपके शरीर का संतुलन बना रहता है।

2. गहरी सांस लें और उस पर ध्यान दें।

अगर कभी आप लिफ्ट में गए और आपको अचानक चक्कर आने लगे, तो धीरे-धीरे गहरी सांस लें और खुद को शांत करने की कोशिश करें। उन सांसों पर ध्यान दें, जिससे कुछ पल के लिए बेहतर महसूस होगा।

3. खान-पान का खास ध्यान रखें।

लिफ्ट में आना-जाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि बिना कुछ खाए लिफ्ट में न चढ़ें, क्योंकि खाली पेट लिफ्ट में चढ़ना भी चक्कर आने की एक वजह हो सकती है। जरूरी है कि समय पर खाना खा लें और पानी पी लें।

4. नजरअंदाज न करें।

दरअसल, जब भी लिफ्ट में बार-बार आप इस समस्या से गुजरें, तो इस बात का ध्यान रखें कि चक्कर आना एक लक्षण है, यह कोई बीमारी नहीं। लेकिन इसको नजरअंदाज बिल्कुल न करें क्योंकि यह किसी बीमारी की ओर संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की समस्या एकसाथ होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

5. डॉक्टर से जांच कराएं।

अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। बीपी चेक कराएं, कान की जांच कराएं, और जो भी टेस्ट जरूरी हैं, वह सब कराएं।

अंत में डॉ. गुप्ता कहते हैं, हर बार चक्कर आना सामान्य नहीं होता। अगर लक्षण लगातार बने रहें, तो उसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि कभी-कभी यह स्ट्रोक या अन्य गंभीर समस्या की भी शुरुआत हो सकती है।

निष्कर्ष
लिफ्ट में चक्कर आना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन किसी बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि लिफ्ट में जाने से पहले कुछ खा लें और पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिएं। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो डॉक्टर से मिलें और उनकी सलाह लें।

FAQ

  • लिफ्ट की सवारी करने से मुझे चक्कर क्यों आता है?

    लिफ्ट में चढ़ते ही चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे मोशन सिकनेस या वर्टिगो आदि। हालांकि, यह समस्या आम नहीं है और किसी बीमारी की ओर संकेत है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।
  • अचानक चक्कर आना किसका लक्षण है?

    अचानक चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कभी-कभार आपने कुछ खाया-पिया न हो, तब भी अचानक चक्कर आ सकते हैं। 
  • चक्कर आना, घबराहट और पसीना आने के क्या कारण हैं?

    अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, साथ ही घबराहट और पसीना भी आता है, तो यह पैनिट अटैक की स्थिति हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। 

 

 

 

Read Next

ज्यादा टेंशन लेने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS