Doctor Verified

Cough Symptoms: रात में बढ़ जाते हैं खांसी के लक्षण? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

Cough Symptoms At Night: रात में खांसी के लक्षण बढ़ जाना सामान्‍य नहीं है। इसके पीछे इंफेक्‍शन, बलगम जमना या अन्‍य कई कारण हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Cough Symptoms: रात में बढ़ जाते हैं खांसी के लक्षण? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज


Why Cough Symptoms Get Worse At Night: वैसे तो खांसी एक आम समस्‍या है, जो क‍िसी को भी हो सकती है। लेक‍िन लंबे समय तक खांसी की समस्‍या, व्‍यक्‍त‍ि को परेशान कर सकती है। खांसी आने पर गले में हल्‍की खुजली या जलन का एहसास होता है। अगर लगातार खांसी बनी हुई है, तो गले में खराश महसूस होगी और इस वजह से असुव‍िधा महसूस होती है। गहरी खांसी के कारण छाती में भारीपन या दबाव महसूस होता है। खांसी के कारण सांस लेने में परेशानी होती है और खांसी तीव्र हो सकती है। लगातार खांसी से शरीर में थकान महसूस हो सकती है और रात में खांसी के कारण नींद भी खराब हो सकती है। अगर खांसी के साथ बलगम भी आता है, तो समस्‍या और अध‍िक बढ़ सकती है। कुछ लोगों को रात में खांसी के लक्षण बढ़ते हुए महसूस होते हैं। इस लेख में जानेंगे रात को खांसी के लक्षण बढ़ने के कारण और इसका इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

cough symptoms in hindi

रात में खांसी के लक्षण बढ़ने के कारण- Why Cough Symptoms Get Worse At Night

रात में खांसी के लक्षण बढ़ने के कुछ मुख्‍य कारण हो सकते हैं-

  • रात में कमरे की हवा अधिक शुष्क हो सकती है। इस वजह से गले में खुजली और जलन हो सकती है, जो खांसी को बढ़ा देती है।
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने से पेट का एसिड गले में लौट आता है। लेटने पर यह समस्या बढ़ सकती है, जिससे खांसी हो सकती है।
  • शरीर की स्थिति: जब आप सोते समय लेटते हैं, तो आपका शरीर हॉरिजॉन्टल पोजीशन में होता है। इस स्थिति में गले और छाती में जमा बलगम को निकालना मुुश्‍क‍िल हो जाता है और इस वजह से खांसी बढ़ सकती है।
  • रात के समय धूल के कण या पालतू जानवरों के बाल जैसे एलर्जी कारक भी खांसी को बढ़ा सकते हैं।
  • जब आप लेटे होते हैं, तो साइनस से निकलने वाला म्यूकस गले में जमा हो सकता है और यह खांसी का कारण बन सकता है।
  • रात में ठंडा तापमान भी खांसी के लक्षणों (Cough Symptoms) को बढ़ा सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की समस्या है।
  • इन कारणों के अलावा, अगर आपको खांसी लंबे समय से हो रही है या रात में बहुत ज्‍यादा बढ़ जाती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें- खांसी होने पर न करें ये 8 गलति‍यां, वरना र‍िकवरी में लगेगा ज्यादा समय

रात में खांसी के लक्षण बढ़ने पर क्‍या करें?- What to Do If Cough Symptoms Get Worse At Night

  • सोते समय सिर के नीचे अतिरिक्त तकिया रखें ताकि आपका सिर ऊंचा रहे। इससे बलगम गले में जमा नहीं होगा और खांसी की संभावना कम होगी।
  • कमरे में हवा को नम रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्‍तेमाल करें। इससे शुष्क हवा के कारण होने वाली गले की खुजली और जलन कम हो सकती है।
  • सोने से पहले गर्म पानी, हर्बल चाय या शहद और नींबू के साथ गुनगुना पानी पिएं। इससे गले को आराम मिलेगा और खांसी कम हो सकती है।
  • अगर आपको एलर्जी के कारण खांसी है, तो सोने से पहले कमरे को साफ रखें और धूल के कण या पालतू जानवरों के बाल से बचें।
  • सोने से पहले गर्म पानी से भाप लें। इससे श्वसन तंत्र में जमा बलगम ढीला हो जाता है और खांसी में आराम मिल सकता है।
  • एक चम्मच शहद का सेवन करें। शहद की मदद से गले को आराम म‍िलेगा। इसे गर्म पानी या हर्बल चाय में मिलाकर भी लिया जा सकता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें, खासकर अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: health.osu.edu, health.com

Read Next

वैरिकोज वेन्स की परेशानी को बढ़ा सकती हैं ये 5 चीजें, आज ही छोड़ें; वरना बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version