हमारे देश में लगातार कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कई ऐसे व्यक्ति हैं, जो कोविड-19 को हरा चुके हैं। लेकिन कोविड-19 से ग्रसित होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों में सुस्ती, थकान, सांस फूलना, मांसपेशियां कमजोर होना जैसे कई लक्षण दिखाई दिए हैं। इन लक्षणों को दूर करने के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही जरूरी है। कोविड-19 को हराने के बाद शरीर को पहले जैसा तैयार करने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ-साथ संपूर्ण पोषक तत्वों की जरूर होती है। कोरोना से रिकवर होने के लिए किस तरह के आहार का सेवन करना चाहिए, इस बारे में आज इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डायटिशियन स्वाती बाथवाल आपको कुछ विशेष डाइट प्लान बताने जा रही हैं। आइए इनसे जानते हैं कोविड-19 से रिकवरी होने के लिए किस तरह का खानपान है जरूरी
हाई प्रोटीन फूड्स (High Protien)
कोरोना से संक्रमित होने के कारण हमारा शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में सुस्ती, कमजोरी, मांपेशियां कमजोर होना, आलस महसूस होना, सिर दर्द बने रहना जैसे कई लक्षण उबरने लगते हैं। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। हाई प्रोटीनयुक्त फूड्स का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही शरीर में नई स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण होता है।
कोविड-19 के मरीजों में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आप उन्हें मूंग दाल की खिचड़ी, दाल का सूप, घर में तैयार किया गया पनीर, बेसन का चीला, ढोकला, अंकुरित अनाज, काले चने, बादाम, चुंकदर, रागी की रोटी, मिल्क सेक, सत्तू का पराठा, चिकन इत्यादि हाई प्रोटीन युक्त आहार दें। इससे उनके अंदर होने वाली कमजोरी दूर होगी और मरीज जल्दी से रिकवर होंगे।
टॉप स्टोरीज़
शरीर को रखें हाइड्रेट (More Drink Water)
गंभीर से गंभीर बीमारियों से उबरने के लिए शरीर का हाइड्रेट होना बहुत ही जरूरी है। डाटिशियन स्वाती बाथवाल बताती हैं कि जब हम पर्याप्त रूप से तरल पदार्थ का सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर तेजी से रिकवर होता है। शरीर में मौजूद पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होती हैं। इसके साथ ही पोषक तत्वों को स्थानांतरित करने के लिए शरीर का हाइड्रेट होना बहुत ही जरूरी है।
शरीर का तापमान और पीएच लेवल संतुलित करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जौ का पानी, नारियल पानी, वेजिटेबल सूप, तुलसी की चाय, तुअर दाल का सूप, फ्रूट जूस इत्यादि का सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्यों कहा जा रहा है कि सर्दियों में बढ़ जाएगा कोरोना वायरस का खतरा? ठंडे मौसम में कोविड-19 से बचाव के उपाय
फैट भी है जरूरी (Fat is important for health)
वसा शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। यह मांसपेशियों के पुन: निर्माण और मजबूत रखने में हमारी मदद करता है। नट्स और बीजों से प्राप्त गुड फैट शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। यह शरीर में होने वाले सूजन और संक्रमण को रोकने में हमारी मदद करता है। रिफाइंड या फिर प्रोसेस्ड कैनोला, सफोला ऑयल खाने के बजाय देसी घी, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल, सरसों का तेल और तिल के तेल का इस्तेमाल करें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसके अलावा नट्स और बीजों में अखरोट, काजू, बादाम, कद्दू के बीज, सुरजमुखी का बीज, तरबूज के बीजों का सेवन करें। यह आपके शरीर को इंस्टेंट उर्जा देने में आपकी मदद करता है।
विटामिंस का करें सेवन (Consume vitamins)
कोविड-19 से रिकवरी के दौरान शरीर को संपूर्ण विटामिंस की जरूरत होती है। अपने आहार में भरपूर रूप से विटामिन सी, जिंक और विटामिन डी को शामिल करें। सर्दियों में धूप में बैठें, ताकि शरीर को विटामिन डी मिलेगा। इसके अलावा विटामिन सी युक्त फल जैसे- आंवला, संतरा, मौसमी इत्यादि का सेवन करें। सर्दियों में कई ऐसे फल आपको आसानी से मिल जाते हैं, जो भरपूर रूप से विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता हैं। इसके अलावा सर्दियों में कई तरह की सब्जियां भी आपको आसानी से मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें - कोविड का शिकार होने के बाद इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा, एक्सपर्ट से जानें क्या है कारण
नियमित रूप से करें एक्सरसाइज (Exercise regularly)
कोविड-19 से रिकवरी होने के दौरान हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें। इस दौरान आप योगा, प्राणायाम और डीप ब्रीथिंग कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप बेहतर फील कर रहे हैं, तो स्ट्रेचिंग, डीप ब्रिथिंग और प्राणायाम नियमित रूप से अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह सभी एक्सरसाइझ आप घर में आसानी से कर सकते हैं।
एल्कोहल से रहें दूर (Avoid Stay Alcohol)
कोविड-19 से रिकवरी होने के दौरान या रिकवरी होने के बाद एल्कोहल का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कोशिश करें कि आप एल्कोहल का सेवन ना करें। यह आपके इम्यून पावर को कमजोर कर देता है। इससे आप दोबारा कोविड-19 (Covid-19) के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में शराब से दूरी बना लेना ही आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi