Krishna Fruit Benefits in Diabetes: डायबिटीज आजकल की एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। पहले अधिक उम्र के लोग ही डायबिटीज से प्रभावित होते थे। लेकिन आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोगों में भी डायबिटीज के मामले देखने को मिल रहे हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें तरह-तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज, हृदय और किडनी रोगों का कारण भी बन सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इन लोगों को शुगर, फैट और कार्ब्स कम मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि कृष्णा फल, डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कृष्णा फल खाने से, डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज में कृष्णा फल खाने के फायदे- Krishna Fruit Benefits for Diabetes Patients
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कृष्णा फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, आपके लिए कृष्णा फल फायदेमंद हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट, डायबिटीज रोगियों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
2. ब्लड शुगर कम करे
कृष्णा फल, फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। फाइबर, भोजन से रक्तप्रवाह में शुगर के प्रवाह को धीमा कर देता है। फाइबर, ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Passion Fruit: सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है 'कृष्णा फल', जानें इससे मिलने वाले 5 जबरदस्त फायदे
3. इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार
आपको बता दें कि कृष्णा फल में पेक्टिन नामक कंपाउड पाया जाता है। यह कंपाउड शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। साथ ही, बीमारियों के खतरे को कम करता है। डायबिटीज वाले व्यक्ति में ब्लड शुगर संतुलित रहता है।
4. ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम
कृष्णा फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती है।
5. इम्यूनिटी बढ़ाए
कृष्णा फल, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आपको बता दें कि डायबिटीज रोगियों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में कृष्णा फल का सेवन करना फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगियों में हृदय रोग होने का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में कृष्णा फल खाना लाभकारी होता है।
इसे भी पढ़ें- Passion Flower Benefits: कृष्ण कमल के फूल (पैशन फ्लावर) के सेवन से मिलते हैं ये 7 फायदे
डायबिटीज में कृष्णा फल कैसे खाएं?- How to Eat Krishna Fruit in Diabetes in Hindi
- डायबिटीज रोगी कृष्णा फल का जूस निकालकर पी सकते हैं। इसके लिए आप जूस निकालें। इसमें नींबू और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। रोज एक गिलास जूस पिएं।
- कृष्णा फल के छिलकों को सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
अगर आप भी डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में कृष्णा फल को शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस फल का सेवन करें।