Expert

Passion Flower Benefits: कृष्ण कमल के फूल (पैशन फ्लावर) के सेवन से मिलते हैं ये 7 फायदे

Passion Flower Benefits In Hindi: हम में से बहुत कम लोग ही कृष्ण कमल के फूल के फायदों के बारे में जानते हैं, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Passion Flower Benefits: कृष्ण कमल के फूल (पैशन फ्लावर) के सेवन से मिलते हैं ये 7 फायदे


Passion Flower Benefits In Hindi: कृष्ण कमल के फूल, जिन्हें पैशन फ्लावर (Passion Flower) या पैसीफ्लोरा (Passiflora) भी कहा जाता है, देखने में जितने सुंदर लगते हैं उतनी ही सेहत लिए फायदेमंद भी होते हैं। क्या आपने कभी इस अद्भुत फूल के बारे में सुन है?  ये सिर्फ आपके गार्डन की शोभा ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी भी अनेक लाभ प्रदान करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कृष्ण कमल के फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में कृष्ण कमल के फूल के इस्तेमाल से कई दवाएं बनाई जाती हैं, जिनकी मदद से कई गंभीर रोगों का इलाज किया जाता है। अगर आप सही तरीके से इन अद्भुत फूलों का सेवन करते हैं, तो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकती है। इस लेख में हम आपको सेहत के लिए कृष्ण कमल के 7 फायदे (krishna kamal ke fayde) और इस्तेमाल का सही तरीका बता रहे हैं।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है कृष्ण कमल के फूल- Health Benefits Of Passion Flower In Hindi

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया (BAMS Ayurveda) के अनुसार  इन खूबसूरत कृष्ण कमल के फूलों में आराम और बेहतर नींद को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। जिससे यह शरीर के तीन दोष - वात, पित्त, कफ के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्वाद (Rasa) में कड़वे, शक्ति (Virya) में शीतलक और पाचन के बाद प्रभाव में तीखे होते हैं। ये वात और पित्त को कम करने में मदद करते हैं। जिससे यह शरीर के कई रोगों दूर करने में मददगार हैं।

Passion Flower Benefits In Hindi

इसे भी देखें: खांसी में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

कृष्ण कमल के फायदे- Passion Flower Benefits In Hindi

  1. यह विशेष रूप से तंत्रिका (Nervous) संबंधी समस्याओं जैसे अनिद्रा जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। साथ ही आपको अच्छी और आरामदायक नींद लेने में मदद करता है।
  2. यह तंत्रिका, मेनोपोज और पीरियड्स से पहले के तनाव, पीएमएस, चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर  की समस्या के लिए रामबाण उपाय है।
  3. सिरदर्द की समस्या में राहत प्रदान करता है।
  4. सांस संबंधी समस्याओं में बहुत लाभकारी है, यह सांस को उत्तेजित करता है और फेफड़ों के कामकाज को बेहतर बनाता है।
  5. कृष्ण कमल के फूल एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम गुणों को बढ़ावा देने वाले GABA (गामा-एमिनोब्यूटिरिक एसिड) के कारण लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में लाभकारी है।
  6. यह रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (ADD) और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लिए फायदेमंद है।
  7. इसमें एंटी-एडिक्टिव, एनाल्जेसिक, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, कामोद्दीपक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
  8. यह डायबिटीज रोगियों में  ब्लड शुगर लेवल  के सामान्य स्तर को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

कृष्ण कमल के फूल का इस्तेमाल कैसे करें- How To Use Passion Flower In Hindi

डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार कृष्ण कमल के फूल के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए आप कृष्ण कमल की चाय (Passion Flower Tea Benefits In Hindi) का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है...

1 टी-स्पून सूखे कृष्ण कमल को एक कप पानी में 5-10 मिनट के लिए उबाल लें। इसे छानकर गुनगुना लिया जाता है। एक बर्तन में निकाल लें और गुनगुना होने पर पिएं। आप दिन में 2-3 बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं। सोने से एक घंटे पहले इसका सेवन सबसे अधिक फायदेमंद है।

इसे भी पढें: प्याज और गुड़ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

यह भी ध्यान रखें:

कृष्ण कमल की चाय (Krishna Kamal Ki Chai) प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को करने से बचना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

अमलतास की फली में होते हैं कई गुण, इन बीमारियों को रखती है शरीर से दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version