Expert

हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं अरबी के पत्ते, इस तरह से करें सेवन

बाजार में आसानी से उपलब्द होने वाले अरबी के पत्तों से आप हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे और खाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं अरबी के पत्ते, इस तरह से करें सेवन


खराब दिनचर्या की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां होने लगती है। दरअसल, शारीरिक गतिविधियों में आने वाली कमी और हमेशा काम की टेंशन की वजह से लोग तेजी से बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या में व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जिसकी वजह से आपको चक्कर, उल्टी व घबराहट होने लगती है। लेकिन, आप डाइट में बदलाव करें, तो इस समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता कहती हैं कि यदि आप अरबी के पत्तों को डाइट में शामिल करें, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। आगे जानते हैं अरबी के पत्तों से होने वाले फायदे और इसे डाइट में शामिल करने का तरीका। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं अरबी के पत्ते - Benefits Of Arbi Leaves For High Blood Pressure in Hindi 

पोटैशियम से भरपूर

अरबी की पत्तियों में पोटेशियम पाया जाता हैं। पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने और नसों को आराम देने में मदद करता है। नियमित रूप से अरबी के पत्तों का सेवन करके, आप ब्लड प्रेशर को नॉर्मल कर सकते हैं। इससे हार्ट पर प्रेशर कम होता है। 

सोडियम की मात्रा कम होना

सोडियम हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार होता है। सोडियम के सेवन से वाटर रिटेनशन की समस्या होती है। अरबी के पत्तों में सोडियम की मात्रा कम होता है, जिससे व्यक्ति को नमक ज्यादा खाने की आवश्यकता नहीं होती हैं। अरबी के पत्तों से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

arbi leaves for high blood pressure

फाइबर की अधिक मात्रा 

फाइबर, हार्ट के लिए आवश्यकत पोषक तत्व माना जाता है। अरबी के पत्तों में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। अरबी में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।  

अरबी के पत्तों को डाइट में कैसे शामिल करें - How To Eat Arbi Leaves For Lowering Blood Pressure In Hindi 

उबाल कर खाएं 

अरबी की पत्तियों साफ से धोने के बाद इसे एक बार उबाल लें। इसके बाद इसमें चुटकी भर नमक व थोड़ा सा नींबू मिलाकर, भोजन के साथ सेवन कर सकते हैं। 

सैंडविच बनाएं 

अरबी के पत्तों को साफ कर आप उन्हें ब्रैड के बीच में रखकर सैंडविच बना सकते हैं। इस सैंडविच में आप अन्य सब्जियो को भी मिला सकते हैं। 

अरबी पत्ता स्मूदी

ताज़ा और पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी के लिए अरबी की पत्तियों को केले, आम और अनानास जैसे फलों के साथ ब्लेंड करें और इस ड्रिंक से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें। 

भरवां अरबी के पत्ते

अरबी के पत्तों के अंदर पनीर और मसाले भरें। इसके बाद इसे हल्का सा उबाल लें। अब इसके ऊपर हल्का सा चाट मसाला डालकर खाएं। 

इसे भी पढ़ें : मौसम के अनुसार इस तरह करें हरीतकी चूर्ण का सेवन, मिलेगा पूरा फायदा

अरबी की पत्तियों में मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है। इससे आपकी नसे मजबूत बनती है। साथ ही इसके नियमित सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे आपको हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है। 

 

Read Next

Black Vs Green Grapes: काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटिशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer