Passion Fruit: सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है 'कृष्णा फल', जानें इससे मिलने वाले 5 जबरदस्त फायदे

कृष्णा फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Passion Fruit: सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है 'कृष्णा फल', जानें इससे मिलने वाले 5 जबरदस्त फायदे


फलों की बात करें, तो सबसे पहले लोगों को जुबां पर आम, केला, अमरुद और सेब जैसे फलों का नाम आता है। लेकिन आपके बता दें कि हमारे आसपास फलों की कई सारी वैरायटीज उपलब्ध हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी मानी जाती हैं। इन्ही में से एक है कृष्णा फल। क्या आज से पहले आपने कृष्णा फल का नाम सुना है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि यह एक बेरी के समान खट्टा-मीठा फल है, जिसमें बहुत ही अच्छी खुशबू आती है। यह बीजयुक्त फल है, जिसे पैशन फ्रूट भी कहते हैं। यह अंगूर की तरह रसदार और स्वादिष्ट होता है। पैशन फ्रूट विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त होने के साथ-साथ आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। पैशन फ्रूट के सेवन से हार्ट अटैक से लेकर डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। कैंसर और पाचन से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में यह असरकारी है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कृष्णा फल के फायदों के बारे में बताएंगे, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में - 

ऑस्टियोपोरोसिस को रोके कृष्णा फल

कृष्णा फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम और पोटैशियम की प्रचुरता होती है। ये सभी खनिज हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में असरकारी होते हैं। इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस को रोकते में भी कृष्णा फल फायदेमंद होता है। इस फल का सेवन आप स्मूदी, जैम या फिर ऐसे ही खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - अधिक पपीता का सेवन स्किन को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें पपीता खाने के अन्य 6 दुष्परिणाम

डायबिटीज को कंट्रोल करे पैशन फ्रूट

कृष्ण फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए असरकारी माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में इंसुलिनर का स्तर कंट्रोल होता है। फाइबर की अधिकता के कारण यह हमारे शरीर में पेक्टिन की तरह कार्य करता है, जिससे आप अपने शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ाए बिना पेट भरा महसूस करा सकते हैं। 

इम्‍यूनिटी को बढाए पैशन फ्रूट

कृष्णा फल विटामिन सी, अल्फा कैरोटीन और बीटा-क्रिप्टोक्सांथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह कार्य करता है। इसके अलावा इस फल में आयरन होता है, जो हमारे रेड ब्‍लड सेल्‍स में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। यदि आप एनीमिया से ग्रसित हैं, तो इस फल का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें - क्या शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाना चाहिए पपीता? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

चेहरे की झुर्रियां हटाए कृष्णा फल 

इस फल में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। हम में से अधिकतर लोग यह जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। पैशन फ्रूट में विटामिन ए, विटामिन सी, कैरोटीन, राइबोफ्लेवि जैसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने में असरकारी हैं। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को मुक्त करते हैं। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में यह फल बहुत ही फायदेमंद है। 

हार्ट को रखे स्वस्थ पैशन फ्रूट

कृष्णा फल में नियासिन (विटामिन बी 3) और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 6) होता है, जो थायरॉइड हार्मोंन को कंट्रोल करता है। साथ ही इससे आपके हार्ट सुचारू रूप से कार्य करते हैं। इसके सेवन से फेनोलिक यौगिक और एल्कलॉइड होता है, जो स्ट्रेस को दूर करने में सहायक होता है।  

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

नाश्ते में अप्पम खाकर अपने दिन की करें हेल्दी शुरुआत, जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer